
रायपुर । Heavy rain red alert issued in the state प्रदेश में बीते कई दिनों से तेज बारिश हो रही हैं। रायपुर, बलौदा बाजार, कोरबा और बस्तर जिलें में लगातार बारिश हो रही हैं। मौसम विभाग ने इस संबंध मे कई गाइडलाइन जारी किए थे। मौसम जानकारों ने बस्तर संभाग के लिए रेड अलर्ट जारी किया हैं। जिले के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। राजधानी रायपुर की स्थिती भी इससे कुछ अलग नहीं हैं।
बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही हैं। बीजापुर में अब तक औसत 13 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी हैं। बस्तर संभाग में भी मौसम मेहरबान हैं, यहां 27 परसेंट अधिक वर्षा हुई हैं। अगर पूरे प्रदेश कि बात की जाए तो अब तक औसत से मात्र 3 परसेंट काम बारिश दर्ज की गई हैं। मौसम विज्ञानियों द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सरगुजा संभाग को छोड़ प्रदेश के बाकी 4 संभाग में भारी बारिश की आशंकी जताई गई हैं।