महासमुंद:- नगर पालिका महासमुंद में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. यहां कांग्रेस के युवा प्रत्याशी निखिलकांत साहू ने इतिहास रचते हुए बीजेपी के कद्दावर नेता को शिकस्त दी. निखिलकांत ने बीजेपी को दो बार विधायक रहे और पूर्व में नगर पालिका अध्यक्ष रहे विमल चोपड़ा को हराया है. निखिलकांत के जीतने का जैसे ही ऐलान हुआ. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निखिलकांत को कंधे पर उठा लिया. निखिलकांत ने डॉ विमल चोपड़ा को 3554 वोटों से हराया.
निखिलकांत साहू बने अध्यक्ष: महासमुंद नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे.महासमुंद नगर पालिका के 30 वार्डो मे भाजपा 16 कांग्रेस 8 और 6 निर्दलीय पार्षद विजयी हुए हैं. बागबाहरा नगर पालिका से अध्यक्ष के लिए कुल 2 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे. यहां से कांग्रेस की खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने भाजपा के शंकर ताण्डी को 877 मतों से हराया. भाजपा प्रत्याशी शंकर ताण्डी बागबाहरा नगर पालिका से 2 बार अध्यक्ष रह चुके हैं. बागबाहरा के नगर पालिका के 15 वार्डो मे भाजपा के 8 कांग्रेस के 6 और 1 निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी विजयी हुआ है.
महासमुंद नगर पालिका
निखिलकांत साहू कांग्रेस अध्यक्ष
जीतने वाले पार्षदों के नाम
रिंकू चंद्राकर, कांग्रेस
जय देवांगन, कांग्रेस
पप्पू ठाकुर, बीजेपी
राहुल आवाड़े, निर्दलीय
पंकज कासना, बीजेपी
सीता टोडेकर, बीजेपी
मुस्ताक, कांग्रेस
जरीना हाफिज, बीजेपी
सूरज नायक, कांग्रेस
माखन पटेल, बीजेपी
टोमन कागजी, कांग्रेस
मालती ध्रुव, कांग्रेस
नानहु भाई, बीजेपी
देवीचंद, बीजेपी
ईश्वरी भोई, निर्दलीय
धनेन्द्र चंद्राकर, निर्दलीय
नीरज चंद्राकर, निर्दलीय
प्रीति साहू, कांग्रेस
प्रीति बादल मक्कड़, बीजेपी
निश्चय पूनम चंद्राकर, बीजेपी
मुन्ना देवार, निर्दलीय
चंद्रशेखर बेलदार, निर्दलीय
राजेंद्र चंद्राकर, बीजेपी
पवन पटेल, बीजेपी
भाऊ राम साहू, बीजेपी
पियूष साहू, बीजेपी
गुलशन साहू, कांग्रेस
विजय साव, कांग्रेस
शुभ्रा मनीष शर्मा, बीजेपी
धनेश्वरी सोनधर सोनवानी, बीजेपी