मुरादाबाद:- शादी के कार्यक्रम में जा रहे लोगों की गाड़ी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गयी। घटना में 10 लोगों की मौत हो गयी, वहीं 13 लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसा यूपी के मुरादाबाद के दलपतपुर-काशीपुर हाइवे पर हुई है। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि भांजी की शादी में परिवार भात देने के लिए निकला था।
जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार डीसीएम ने पिकअप में जोरदार टक्कर मारी, इस भिडंत में डीसीएम पिकअप के ऊपर पलट गया। जिसके नीचे पिकअप पर बैठे लोग डीसीएम के नीचे दब गए। इस हादसे में अब तक 10 लोगो की मौत की खबर है हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी व अन्य अधिकारी घायलों को देखने पहुंचे।
घायलों को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ मरीजों को कॉसमॉस रेफर किया गया है।सीडीओ सुमित यादव ने 10 लोगों की मौत की पुष्टि की है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। शवों का जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कराया जा रहा है हादसे में 7 घायलों को कॉसमॉस के लिए रेफर किया है सबका जल्द से जल्द उपचार कराया जा रहा है।8