भोपाल। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है।वैकेंसी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने 1 लाख पदों पर भर्ती को लेकर आदेश जारी कर दिया है। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 1 लाख पदों पर भर्ती की बात कही थी।
जिसे लेकर अब राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। सामान्य विभाग के आदेश के अनुसार के अनुसार 1 लाख पदों पर तीन चरणों में भर्ती होगी। पहले चरण में 1 से 50 संख्या वाले खाली पद पर भर्ती होगी। तो वहीं दूसरे चरण में 50 से 500 तक खाली पद पर भर्ती होना है। इसके बाद तीसरे चरण में 500 से अधिक संख्या वाले पद भरे जाएंगे