नई दिल्ली:- भारत में दो-पहिया निर्माताओं ने फरवरी 2025 के लिए अपनी बिक्री के आंकड़े जारी कर दिए हैं. ज्यादातर दोपहिया वाहन निर्माताओं की बिक्री में फरवरी 2025 में बढ़ोतरी देखने को मिली है और साथ ही कंपनियों के निर्यात में भी सकारात्मकता देखी गई है.
यहां हम आपको सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं.
Hero MotoCorp
देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने फरवरी 2025 में 3.88 लाख यूनिट्स वाहनों की कुल बिक्री दर्ज की. इसमें घरेलू बिक्री 3,57,296 यूनिट्स की रही, वहीं इसके इलेक्ट्रिक ब्रांड के तहत VIDA कंपनी ने 6,200 यूनिट्स की बिक्री की. कंपनी की वैश्विक बिक्री में साल-दर-साल 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है, जिसमें 30,000 से अधिक यूनिट्स निर्यात की गईं. इसमें बाइक्स की बिक्री 3,52,312 यूनिट्स और स्कूटर की 35,756 यूनिट्स की रही.
TVS Motor Company
फरवरी 2024 के मुकाबले TVS Motor ने बीते माह 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, और 4,03,976 यूनिट्स की बिक्री की गई है. अकेले दो-पहिया सेगमेंट में 3,91,889 यूनिट्स की बिक्री देखी गई, जिससे 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई. कंपनी ने घरेलू दो-पहिया की बिक्री में 3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है और 2,76,072 यूनिट्स बेची हैं.
जहां फरवरी 2025 में कंपनी ने 1,92,960 यूनिट्स मोटरसाइकिल बेची हैं, जिसके चलते 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है. वहीं स्कूटर सेगमेंट में TVS ने विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और कंपनी ने बीते माह 1,64,415 यूनिट्स की बिक्री की है.
Suzuki Motorcycle India
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की बात करें तो फरवरी 2025 में कंपनी ने 90,206 यूनिट्स की कुल बिक्री दर्ज की है. जहां कंपनी ने घरेलू बाजार में 73,455 यूनिट्स बेचे हैं, वहीं 16,751 यूनिट्स का निर्यात किया गया है. यह पिछले साल इसी अवधि की तुलना में अपनी बिक्री में 7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. जहां फरवरी 2025 में घरेलू बिक्री में गिरावट आई, वहीं निर्यात ने पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की.
सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की बात करें तो फरवरी 2025 में कंपनी ने 90,206 यूनिट्स की कुल बिक्री दर्ज की है. जहां कंपनी ने घरेलू बाजार में 73,455 यूनिट्स बेचे हैं, वहीं 16,751 यूनिट्स का निर्यात किया गया है. यह पिछले साल इसी अवधि की तुलना में अपनी बिक्री में 7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. जहां फरवरी 2025 में घरेलू बिक्री में गिरावट आई, वहीं निर्यात ने पिछले वर्ष की तुलना में 19 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की.
Bajaj Auto
बजाज ऑटो ने कमर्शियल वाहनों सहित फरवरी 2025 में 3,52,071 यूनिट्स की कुल बिक्री दर्ज की है. इसमें दो-पहिया वाहनों की बिक्री 2,99,418 यूनिट्स की रही, जिसमें 1,46,138 यूनिट्स की घरेलू बिक्री रही, जबकि 1,53,280 यूनिट्स को कंपनी ने निर्यात किया. जहां घरेलू बिक्री में पिछले साल की तुलना में 14 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, वहीं निर्यात के मामले में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.
Royal Enfield
रेट्रो-मॉडर्न बाइक निर्माता की बात करें तो कंपनी ने फरवरी 2025 में 90,670 मोटरसाइकिलों की कुल बिक्री दर्ज की है, जो साल-दर-साल की बढ़ोतरी को दर्शाता है. इसमें घरेलू बिक्री 80,799 यूनिट्स की रही, जोकि 19 प्रतिशत इयर-ऑन-इयर की वृद्धि है. वहीं कंपनी ने 9,871 यूनिट्स की निर्यात बिक्री दर्ज की है, जोकि पिछले साल की अवधि की तुलना में 23 प्रतिशत की वृद्धि को दिखाता है.