
सुंदर और मजबूत बालों की चाहत रखने वाले अपने बालों के साथ क्या कुछ नहीं करते। महंगे से महंगा शैंपू, कंडीशनर, हेयर मास्क और स्पा जैसी चीजों का भी सहारा लेने से पीछे नहीं हटते। लेकिन फिर बालों को खूबसूरत बनाने की ये कोशिश तब फेल हो जाती है, जब बालों का झड़ना लगातार बरकरार रहता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, बाजार में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट्स ना सिर्फ महंगे होते हैं, बल्कि उनमें केमिकल्स की मात्रा भी काफी ज्यादा होती है। जिससे बाल हेल्दी रहने के बजाय पतले और खराब होने लगते हैं। अगर आप अपने बालों को घना, मजबूत और खूबसूरत बनाना चाहते या चाहती हैं, तो कुछ नेचुरल घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। जिसमें से एक है गुड़हल का फूल।
बालों के लिए गुड़हल का फूल है गुणों का खजाना –
गुड़हल का फूल देखने में जितना ज्यादा खूबसूरत होता है, उतनी ही खूबसूरती से बालों की देखभाल भी करता है। आयुर्वेद में गुड़हल के फूल को बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता। विटामिन सी, फास्फोरस, राइबोफ्लेविन और कई तरह के जरूरी पोषक तत्वों की खान गुड़हल का फूल ना सिर्फ बालों को सॉफ्ट बनाने का काम करते हैं, बल्कि उन्हें जड़ से मजबूती भी देते हैं। गुड़हल का फूल हेयर फॉलिकल्स में जमा हुआ टॉक्सिन्स को हटाने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को तेजी से बढ़ाते हैं। इसका इस्तेमाल कैसे किया जाए चलिए जान लेते हैं।
सबसे पहले गुड़हल के फूलों को नारियल के तेल में अच्छे से उबाल लें।
फूलों के अच्छे से फ्राई होने के बाद उन्हें एक बोतल में छान लें।
सिर धोने से पहले रात या कुछ घंटे पहले इस तेल से स्कैल्प की अच्छे से मसाज करें।
आप चाहें तो गुड़हल के फूलों में थोड़ा सा तिल का तेल या नारियल का तेल मिला लें।
बालों की स्कैल्प में लगभग एक से डेढ़ घंटे लगाए रखने के बाद माइल्ड शैंपू से बालों को धो दें।
बालों की मजबूती के लिए इन बातों का ना करें नजरअंदाज
बालों को हेयर स्प्रे और हिटिंग प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बचाएं। इससे बाल कमजोर होने लगते हैं, और अपनी प्राकृतिक चमक खोने लगते हैं।
एक दिन में कई बार अपने बालों को कंघी करने की आदत डालें। इससे स्कैल्प के ब्लड सर्कुलेशन को गति मिलेगी। ध्यान रहें अगर बाल गीले हैं, तो उन्हें भूलकर भी कंघा ना करें। ऐसा करने से बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
रोज रोज बालों को धोने से सिर का नेचुरल आयल धीरे धीरे खत्म होने लगता है। जिस वजह बालों में ड्राईनेस होने लगती है। बालों के झड़ने की यह वजह आपको परेशान ना करें, इसके लिए हफ्ते में दो से तीन बार ही शैंपू करें। इसके साथ ही बालों में कंडीशनर करना ना भूलें।
बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए हफ्ते में कम से कम गुड़हल के फूल से तैयार तेल से सिर की अच्छे से मसाज करें। अगर तेल गुनगुना होगा तो ज्यादा फायदा देगा।
बालों को धोने के बाद उन्हें नेचुरली सूखने दें। बालों को जल्दी सुखाने के चक्कर में हेयर ड्रायर का इस्तेमाल आपके बालों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही बालों को सीधा रखने के लिए हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल करने की आदत पर कंट्रोल करें।
बालों को मजबूती देने के लिए गुड़हल का फूल हर तरीके से फायदेमंद होता है। नेचुरली चमक के लिए इसका इस्तेमाल तेल के साथ साथ बालों में लगाई जाने वाली हिना मेहंदी में भी किया जा सकता है।