*ईडी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर पर तलाशी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत के समक्ष पेश किया। जहां कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय को रिमांड दी है। उन्हें 28 मार्च को दोपहर 2 बजे कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।कांग्रेस की ओर से केजरीवाल का समर्थन किये जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि किस मुंह से आज उनका समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने ही शराब घोटाला की शिकायत की थी और इस मामले में एक्शन लेने के लिए दिल्ली पुलिस को पत्र भी लिखा था। साथ ही कांग्रेस पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।
आज जब आज ईडी ने कार्रवाई की तो कांग्रेस उन्हें ईमानदार घोषित करने में लगी है और उल्टे कांग्रेस पार्टी उनके स्टैंड में खड़ी है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अधिवक्ता विक्रम चौधरी ने ईडी पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब एजेंसी के पास प्रमाण तो लोकसभा चुनाव की घोषणा का इंतजार क्यों करते रहे? ईडी बताए कि वह किसका प्रतिनिधित्व करती है। वहीं, अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, ‘ऐसा कोई दस्तावेज नहीं है। जिससे साबित हो कि केजरीवाल ने गलत किया है। यह केस सह आरोपियों और अधिकारियों के बयानों के आधार पर बनाया गया हैकेजरीवाल खुद भ्रष्टाचार के जनक बन गये हैं। केजरीवाल के खुद कहते थे जो भी बेईमानी या भ्रष्टाचार करें उसे जेल में डाल देना चाहिए, चाहें वे खुद क्यों न हो। फिर आज आप पार्टी इसका क्यों विरोध कर रही है।
वहीं, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव द्वारा केजरीवाल का समर्थन किये जाने पर मनीष सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव खुद भ्रष्टाचार के पुरोधा हैं, एक भ्रष्टाचारी और दूसरे भ्रष्टाचारी का ही समर्थन करेगा।
