लगातार बढ़ रहे सेक्स रैकेट से पुलिस प्रशासन भी काफी परेशान है। और तो और ये लोग रिहायशी इलाकों में भी ऐसे अवैध काम कर रहे हैं जिससे आस पास का माहौल खराब होता है। लगातार पुलिस को इस मामले में शिकायत मिल रही थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस जगह पर रेड मार कर घटिया काम करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम को सूचना मिली थी कि राजीव नगर के कपूर कालोनी में कुछ महिलाएं अनैतिक कार्य कर रही हैं। बच्चों और युवाओं पर इसका गलत प्रभाव पड़ रहा है। सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम की निरीक्षक बसंती आर्य के नेतृत्व में टीम देह व्यापार में लिप्त आरोपियों की घेराबंदी में जुट गई।
मंगलवार को टीम ने मकान में छापा मारा तो कमरे में बंडिया जमौर निवासी नंद किशोर मौर्य समेत तीन महिला मिली। आरोपी युवक दो महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिला। घटना स्थल से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। टीम ने आरोपियों के कब्जे से चार विभिन्न कंपनियों के मोबाइल, बाइक, 17 हजार 300 रुपए व समान बरामद किया।