Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » उत्तरकाशी में निकली हिंदू जनाक्रोश महारैली, मस्जिद को लेकर हो रहा बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकरियों को रोका…
    News

    उत्तरकाशी में निकली हिंदू जनाक्रोश महारैली, मस्जिद को लेकर हो रहा बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकरियों को रोका…

    By Tv 36 HindustanOctober 24, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल की तरफ से हिंदू जनाक्रोश महारैली निकाली गई. उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के हनुमान चौक पर रैली निकालने के लिए विभिन्न हिंदू संगठन और व्यापार मंडल के लोग एकत्रित हुए हैं. महारैली में हिंदुत्व के बड़े चेहरे स्वामी दर्शन भारती, लखपत भंडारी, राकेश आदि लोग भी शामिल होने पहुंचे हैं.दरअसल, संयुक्त सनातन धर्म रक्षक दल ने उत्तरकाशी के बाड़ाहाट क्षेत्र में निर्मित मस्जिद और बाहरी लोगों द्वारा किए गये अतिक्रमण को लेकर गुरुवार 24 अक्टूबर को हिंदू जनाक्रोश महारैली निकाली है. महारैली को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं. प्रदर्शनकारी मुख्य बाजार होते हुए भटवाड़ी रोड तक पहुंच गए थे, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को बीच रास्ते में हो रोक दिया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिक के बीच नोकझोंक भी हुई.

    उत्तरकाशी में हिंदू संगठनों की महारैली )पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि महारैली को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से उत्तरकाशी में आईआरबी की एक प्लाटून भी तैनात की गई है. यहां रैली को सफल बनाने के लिए स्थानीय व्यापारियों ने भी अपना समर्थन दिया है. डुंडा, उत्तरकाशी, जोशियाड़ा आदि जगहों पर बाज़ार बन्द रखे गए हैं. एसडीएम भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला और पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि रैली को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था टाइट है.उत्तरकाशी में महारैली का कारण: हिंदू संगठनों ने उत्तरकाशी शहर स्थित मस्जिद को अवैध बताते हुए महारैली प्रस्तावित की है. हिंदू संगठनों ने इसे लेकर आरटीआई में जानकारी मांगी थी, शुरुआत में आधी-अधूरी जानकारी में मस्जिद से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध न होने की जानकारी दी गई. हालांकि, बाद में इसे लेकर पूरी जानकारी देते हुए मस्जिद को वैध बताया गया.

    इस मामले को लेकर बीती 19 अक्टूबर को मुस्लिम समुदाय की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था. समुदाय के लोगों का कहना था कि वो मस्जिद से जुड़े सभी दस्तावेज जैसे जमीन से जुड़ी रजिस्ट्री, खाता-खतौनी व सुन्नी वक्फ बोर्ड संबंधी दस्तावेज जिला प्रशासन को सौंप चुके हैं. मुस्लिम समुदाय की ओर से ये रैली रुकवाने और मस्जिद को सुरक्षा देने की मांग की गई थी.

    जिला प्रशासन ने मस्जिद को बताया वैध: वहीं, बीते 21 अक्टूबर को जिला प्रशासन द्वारा जारी एक प्रेस नोट में बताया गया था कि जिलाधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट ने बाड़ाहाट क्षेत्र में निर्मित मस्जिद के संबंध में उप जिलाधिकारी भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला को स्थिति साफ करने के निर्देश दिए थे. जिसके बाद उप जिलाधिकारी भटवाड़ी ने स्पष्ट किया था कि मौजा- बाड़ाहाट (तहसील भटवाड़ी) के खसरा संख्या 2221, 2222 व 2223 कुल रक्वा 0.099 हेक्टेयर जमीन में बनी मस्जिद अवैध रूप से निर्मित होने होने की खबरें गलत हैं.

    ये भी बताया गया था कि खसरा संख्या 2221, 2222, 2223 कुल रक्वा 04 नाली, 15 मुट्ठी जमीन रमजान अली (पुत्र बजीर अली) व अब्दुल हमीद बेग (पुत्र फतेह बेग) व अली अहमद (पुत्र रसीद अहमद) व यासीन बेग (पुत्र आशीग बेग) व ईलाहीवक्श (पुत्र जहांगीरवक्श) व मुहम्मद रफीक (पुत्र जहांगीर बक्स) साकिनान उत्तरकाशी पट्टी बाड़ाहाट, तहसील भटवाड़ी, जिला उत्तरकाशी को 20 मई 1969 में बेची गई थी.इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के मुस्लिम वक्फ विभाग लखनऊ की ओर से प्रकाशित सरकारी गजट में 3 जुलाई 1984 की अनुसूची दिनांक 20 मई 1987 में लिखा गया है कि उत्तरकाशी अवधारित सुन्नी वक्फ मस्जिद खसरा नंबर 2223 रक्वा 02 नाली 08 मुठ्ठी ग्राम बाड़ाहाट तहसील भटवाड़ी वक्फ प्रयोग द्वारा प्रकार और उद्देश्य धार्मिक अंकित है.

    Post Views: 1,910

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदेश की पहली परमाणु क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन 4 का अनावरण किया गया ,75 फीसदी स्वदेशी तकनीक से बनी…
    Next Article रहे सावधान, कॉल उठाने पर खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, इन नंबरों को कर ले नोट…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    विशेष लेख प्रदेश में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान सीएम सायं…

    February 19, 2026

    रुद्राक्ष को क्यों कहा जाता है महादेव के आंसू, जानें ऐसे हुई इसकी उत्पत्ति…

    February 19, 2026

    बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 5 दिवसीय निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…

    February 19, 2026

    श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन

    February 19, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • विशेष लेख प्रदेश में आदिवासी नेतृत्व गढ़ रहा है विकास के नए सोपान सीएम सायं…
    • रुद्राक्ष को क्यों कहा जाता है महादेव के आंसू, जानें ऐसे हुई इसकी उत्पत्ति…
    • बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 5 दिवसीय निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन…
    • श्रमिक सशक्तिकरण ही समृद्ध विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला- श्रमिकों के खून-पसीने की मेहनत से ही प्रदेश विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा प्रदेश -मंत्री लखन लाल देवांगन
    • पाली महोत्सव में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं पर आधारित आकर्षक स्टॉल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?