मुंबई. उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस और आउटफिट को लेकर अक्सर विवादों में घिर जाती हैं. उनके आउटफिट सबका ध्यान खींच लेते हैं. इस बार उनके आउटफिट ने बिग बॉस फेम हिंदुस्तानी भाऊ का ध्यान अपनी ओर खींचा है. हिंदुस्तानी भाऊ ने उर्फी को ऐसे कपड़े पहनने से मना किया है और कहा कि यह भारत की संस्कृति नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उर्फी को ऐसे कपड़े नहीं पहना चाहिए. इससे बहन-बेटियों को गलत मैसेज जा रहा है. उन्होंने धमकी भरे अंदाज में कहा कि वह (उर्फी) सुधर जाए नहीं तो वह सुधार देंगे. उर्फी ने हिंदुस्तानी भाऊ का ये बयान वाला वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है.
उर्फी जावेद ने इस वीडियो को शेयर करते हुए हिंदुस्तानी भाऊ पर निशाना साधा और एक लंबा नोट लिखा. उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं जिसके जरिए दावा किया कि हिंदुस्तानी भाऊ उनके साथ काम करना चाहता थे. उर्फी ने अपने नोट में लिखा, “ओह! आप गाली देते हो वो तो इंडिया का रिवाज है, आपकी गालियों ने कितने लोगो को सुधारा है.. अब आप मुझे खुले तौर पर धमकी दे रहे हो.”
र्फी जावेद ने आगे लिखा,”आप जानते हैं कि मैं आपको जेल भिजवा सकती हूं लेकिन ऐसा नहीं कर सकती क्योंकि आप तो लाखों बार जेल जा चुके हैं? ये तो कितना अच्छा संदेश है यूथ के लिए जेल जाना, अपने से आधी उमर की लड़की को खुलेआम धमकी देना. यह भी याद रखें कि आपने मेरे फोटोग्राफर और मोहसिन से कहा था कि आप मुझसे कुछ महीने पहले बात करना चाहते हैं…”
हिंदुस्तानी भाऊ साथ काम करना चाहते थेः उर्फी
उर्फी ने आगे लिखा कि हिंदुस्तानी भाऊ उनसे प्रमोशन करवाना चाहते थे, जिसे उन्होंने मना कर दिया था. उर्फी ने कहा कि उस दौरान कपड़े भी ऐसे ही पहन रखे थे. उर्फी ने एक अन्य स्टोरी में लिखा कि सोशल मीडिया ट्रोलिंग से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है. उन्होंने कहा कि वह डरी हुईं नहीं हैं लेकिन अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं.