Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हमारे शासन में उसकी पैंट गीली हो गयी, सरधना में बोले ये सीएम , जिस माफिया के नाम पर कर्फ्यू लगता था…
    चुनाव

    हमारे शासन में उसकी पैंट गीली हो गयी, सरधना में बोले ये सीएम , जिस माफिया के नाम पर कर्फ्यू लगता था…

    By Tv 36 HindustanApril 11, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आ ज अपराधियों पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले जिस माफिया के नाम से कर्फ्यू लगता था, भाजपा शासन में उसकी पैंट गीली हो गयी। योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी संजीव बालियान के समर्थन में सरधना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज बड़े-बड़े माफियाओं और आतंकवादियों की कैसीदुर्गति हो रही है, ये सबको पता है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि पहले जिनके नाम से ही कर्फ्यू लग जाया करता था, आज उनकी स्थिति हर कोई जानता है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसी का नाम लिये बगैर कहा, सपा सरकार के दौरान एक दुर्दांत माफिया ऐसा था, जो चलता था तो मुख्यमंत्री हों या मुख्य न्यायाधीश, इन सबके काफिले रुक जाते थे और केवल उसका काफिला निकलता था। मगर जब हमने रगड़कर उसे अदालत के सामने पेश किया तो उसकी पैंट गीली हो गई थी। योगी ने कहा, तब हमने उससे कहा थाकि कानून कितना बड़ा है, यह अहसास हो रहा है कि नहीं। निर्दोष लोगों को मारोगे तो मिट्टी भी नहीं मिल पाएगी।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अपराधियों के खिलाफ अपने शासन में की गयी कार्रवाई की ओर इशारा करते हुए सीएम योगी ने जनता से अपील की कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जिन लोगों की गर्मी शांत कर दी गई है, उन्हें दोबारा गर्म नहीं होने देना है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अच्छा नेतृत्व देश को जहां बुलंदियों पर ले जाता है वहीं गलत हाथों में सत्ता देने से दरिद्रता आती है।

    लखनऊ में जारी एक बयान के अनुसार सीएम योगी ने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा, एक तरफ भारत पिछले 4 साल से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन की सौगात दे रहा है तो वहीं पाकिस्तान कटोरा लेकर दुनियाभर में भीख मांग रहा है। पाकिस्तान की यह हालत उसके नेताओं के कारण हुई है।” उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां जो लोग गुमराह करने आ रहे हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने संगीत सोम और संजीव बालियान को जेल में डाल कर यहां की जनता को कर्फ्यू में झोंकने का काम किया था। मुख्यमंत्री ने दावा किया, कोई माई का लाल आपका बाल भी बांका नहीं कर सकता, क्योंकि सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था कर दी गई है।

    मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र की 5 विधानसभा सीट में इस जिले की बुढ़ाना, चरथावल, मुजफ्फरनगर और खतौली सीट हैं, जबकि इसमें 5वीं मेरठ जिले की सरधना विधानसभा सीट है।

    बता दें कि मुजफ्फरनगर में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इस क्षेत्र में भाजपा से केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान चुनावी मैदान में हैं जबकि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रमुख घटक सपा से हरेन्द्र सिंह मलिक और बहुजन समाज पार्टी से दारा सिंह प्रजापति चुनाव मैदान में हैं। 2014 से ही लगातार दो बार चुनाव जीत चुके बालियान ने इस सीट पर 2019 में राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष दिवंगत चौधरी अजित सिंह को पराजितकिया था। इस बार रालोद भाजपानीत राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनका घटक दल है।

    मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र की 5 विधानसभा सीट में इस जिले की बुढ़ाना, चरथावल, मुजफ्फरनगर और खतौली सीट हैं, जबकि इसमें 5वीं मेरठ जिले की सरधना विधानसभा सीट है।

    Post Views: 815

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleलग्जरी कार, की कीमत जान उड़ जाएंगे होश, रणबीर कपूर के बाद एनिमल सिंगर विशाल मिश्रा ने खरीदी ये कार…
    Next Article कांग्रेस कर रही इस बात पर विचार, धारवाड़ सीट से प्रमुख संत ने केंद्रीय मंत्री को दी चुनौती…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    आज रंग पंचमी पर करें यह 1 उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत और वैवाहिक जीवन रहेगा…

    March 8, 2026

    राष्ट्रपति अपमान मामले में गृह मंत्रालय सख्त, यहां के मुख्य सचिव से आज शाम 5 बजे तक मांगा जवाब…

    March 8, 2026

    इन लोगों को पहनना चाहिए माणिक्य रत्न जानिए नियम व फायदे…

    March 8, 2026

    चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण…

    March 8, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज रंग पंचमी पर करें यह 1 उपाय, चमक जाएगी आपकी किस्मत और वैवाहिक जीवन रहेगा…
    • राष्ट्रपति अपमान मामले में गृह मंत्रालय सख्त, यहां के मुख्य सचिव से आज शाम 5 बजे तक मांगा जवाब…
    • इन लोगों को पहनना चाहिए माणिक्य रत्न जानिए नियम व फायदे…
    • चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण…
    • सीएम साय के दौरे से पहले डबल मर्डर, 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?