नई दिल्ली। जो हमला मुझ पर किया गया। मुझे जाने से एक दिन पहले पता चल गया था कि इन्होंने वजीराबाद या गुजरात में मुझे मारने की योजना बना रखी थी: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुरुवार को हमला हो गया. यह हमला पाकिस्तान के उत्तर पूर्व स्थित वजीराबाद शहर में हुआ.
इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए. इमरान खान के भी पैर में गोली लगी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है उन्हें जल्दी हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाएगी.