छत्तीसगढ़:– सितंबर के अंत और अक्टूबर में कई बड़े त्योहार पड़ रहे हैं, जिनकी वजह से स्कूलों में छुट्टियां होने वालीं हैं। छत्तीसगढ़ में दशहरा की छुट्टी सितंबर से ही शुरू हो रही है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक का अवकाश रहेगा इसके पहले 28 सितंबर को और 5 अक्टूबर को भी रविवार है, इस तरह कुल 8 दिन स्कूल बंद रहेंगे।
बड़े हों या छोटे, छुट्टियां किसे पसंद नही होती हैं। अक्टूबर में कई त्योहार आने वाले हैं, जिनके कारण स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा एक आदेश के अनुसार दशहरा की छुट्टी तो 29 सितंबर से ही शुरू हो रही है जो कि 4 अक्टूबर तक रहेगी। इन छुट्टियों के आगे और पीछे रविवार पड़ रहा है। इसका मतलब दशहरा में कुल आठ दिन स्कूल बंद रहेंगे।
वहीं दिवाली में भी 6 दिन का अवकाश दिया गया है। दिवाली की छुट्टी 20 अक्टूबर से शुरू होंगी जो 25 अक्टूबर तक चलेंगी। इन छुट्टियों के आगे और पीछे भी रविवार पड़ रहा है। इसका मतलब दिवाली में भी कुल आठ दिन स्कूल बंद रहेंगे।
निर्धारित अवकाश इस प्रकार हैं
-दशहरा अवकाश : 29.09.2025 से 04.10.2025 (कुल 06 दिन)
-दीपावली अवकाश : 20.10.2025 से 25.10.2025 (कुल 06 दिन)
-शीतकालीन अवकाश : 22.12.2025 से 27.12.2025 (कुल 06 दिन)
-ग्रीष्मकालीन अवकाश : 01.05.2026 से 15.06.2026 (कुल 46 दिन)।