हाजीपुर: हनी सिंह आज के समय में एक फेमस शख्स हैं, उनकी दुनिया भर में लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में अगर आपको ये जानकारी मिले कि हनी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई, तो आपको झटका लगना तय है। ये सच है कि हनी सिंह की हत्या कर दी गई है, लेकिन वो हनी सिंह सिंगर नहीं बल्कि लूटेरा है। सोने की लूट करने वाले हनी सिंह को अज्ञात आरोपियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार हनी सिंह साल 2019 में हाजीपुर में हुए देश के सबसे बड़े सोना लूट कांड का मुख्य आरोपी था और हाल ही में जेल से बाहर आया था। हत्या से पहले के सीसीटीवी फुटेज में हनी सिंह नाम हाजीपुर के चौहट्टा के पास सड़क किनारे किसी का इंतजार करता हुआ नजर आ रहा था। इसी बीच 2 मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आरोपी हनी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
