Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » एयरपोर्ट में लड़कियों की गुंडागर्दी,युवतियों ने टैक्सी ड्राइवर की शर्ट फाड़कर बेल्ट से बेदम पीटा, सैलरी मांगने पर बवाल
    राष्ट्रीय

    एयरपोर्ट में लड़कियों की गुंडागर्दी,युवतियों ने टैक्सी ड्राइवर की शर्ट फाड़कर बेल्ट से बेदम पीटा, सैलरी मांगने पर बवाल

    By Tv 36 HindustanSeptember 19, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रारायपुर। यपुर एयरपोर्ट पर कुछ लड़कियों ने एक युवक को पीट दिया। लड़कियां बुरी तरह से युवक को घेरकर देर तक पीटतीं रहीं। तब तक, जब तक युवक की शर्ट ना फट गई। उसे इतना पीटा कि वह लहूलुहान हो गया। भीड़ ये माजरा देखती रही। कुछ लोगों ने इस घटना को अपने स्मार्ट फोन के कैमरे पर कैद कर लिया। जो अब वायरल है।

    यह सारा बखेड़ा रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से जुड़ा हुआ है। वीडियो में जो लड़कियां युवक के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं वो राहुल ट्रैवल्स में काम करती हैं। इनकी दादागिरी का अंदाजा इसी से लगाइए कि बेधड़क एक साथ मिलकर सबके सामने युवक को पीटा। आने-जाने वाले यात्रियों ने भी इनकी गालियां सुनी जो ये युवक को दे रही थीं। ये पूरी वारदात रविवार को हुई है।

    राहुल ट्रेवल्स में काम करने वाली सोनम, प्रीति और पूजा नाम की लड़कियों के खिलाफ रायपुर शहर के माना थाने में केस दर्ज किया गया है। इन लड़कियों पर मारपीट गाली-गलौज करने का जुर्म दर्ज किया गया है। जिस लड़के के साथ इन लड़कियों ने मारपीट की उसका नाम दिनेश है।

    दिनेश ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि वह इसी साल मई के महीने में इसी ट्रैवल्स में ऑटो टैक्सी चलाने का काम करता था। ट्रैवल्स वालों ने मई और जून महीने का वेतन दिनेश को नहीं दिया। इस बकाया पैसे को लेने के लिए ही रविवार को दिनेश एयरपोर्ट के राहुल ट्रेवल्स दफ्तर पहुंचा था। यहां लड़कियों ने दिनेश के साथ बदसलूकी शुरू कर दी।

    दिनेश का दावा है कि जब वह दफ्तर पहुंचा तो यहां काम करने वाली सोनल मैडम ने बहसबाजी शुरू कर दी। दिनेश ने कहा कि राहुल ट्रैवल संचालक का नंबर मुझे दे दीजिए उनसे बात करके मैं अपने वेतन की मांग करूंगा। सोनल ने कह दिया कि हमें नंबर देने की इजाजत नहीं है। इसी बात पर सोनम, प्रीति और राहुल ट्रेवल्स में काम करने वाली अन्य लड़कियों ने दिनेश के साथ गाली गलौज शुरू कर दी थप्पड़, लात और बेल्ट से उसे बुरी तरह से पीटा। कपड़े तक फाड़ दिए।

    दिनेश के साथ मारपीट करने वाली लड़की प्रीति ने अपनी जेब से मिर्च का स्प्रे निकाला और दिनेश के मुंह पर स्प्रे कर दिया। कुछ देर में दिनेश को दिखाई देना बंद हो गया। लेकिन लड़कियां उसे पीटते ही रहीं। दिनेश ने FIR दर्ज करवाकर इन बदमाश लड़कियों पर कार्रवाई की मांग की है।

    राहुल ट्रैवल्स की लड़कियों की दादागिरी का एक और वीडियाे कुछ महीने पहले वायरल हुआ था। इसके अलावा एयरपोर्ट पर कई बार यात्रियों से पार्किंग का अधिक किराया वसूलने के नाम पर पार्किंग के लोग भी उलझ चुके हैं। एयरपोर्ट में ग्राहक बिठाने को लेकर टैक्सी ड्राइवरों के बीच विवाद और जमकर मारपीट हो गई थी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकैप्टन अमरिंदर सिंह आज बीजेपी में होंगे शामिल, पार्टी का करेंगे विलय
    Next Article महारानी एलिजाबेथ-II का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार आज, दुनियाभर से शामिल होंगे VIP
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…

    March 10, 2026

    ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…

    March 10, 2026

    थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…

    March 10, 2026

    केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…

    March 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • फुले-नकुल-अम्बेडकर जयंती मेला महोत्सव के लिए सीएम सायं को मिला आमंत्रण…
    • ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री साय…
    • थाली में खाना परोसने से पहले पढ़ लें ये 9 बातें खाने का ये सही तरीका ही है लंबी उम्र का राज…
    • केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक में लिए गए यह बड़े फैसलें, इस एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दर्जा…
    • स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: 10 घंटे तक चलेगी बहस, सत्ता-विपक्ष आमने-सामने…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?