Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राशिफल 25 जनवरी 2024 : पौष पूर्णिमा के दिन इन राशियों पर होगी सौभाग्य की वर्षा, धन-दौलत से भर जाएगी घर की तिजोरी
    जीवन शैली

    राशिफल 25 जनवरी 2024 : पौष पूर्णिमा के दिन इन राशियों पर होगी सौभाग्य की वर्षा, धन-दौलत से भर जाएगी घर की तिजोरी

    By adminJanuary 25, 2024No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि : आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आप अपनी समझदारी और सूझबूझ द्वारा किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम होंगे। आपका पूरी तरह से अपने कार्यों के प्रति समर्पित होना आपको सफल करेगा। आज मित्रों और परिवारजनों का भरपूर सहयोग बना रहेगा। भूमि संबंधी कोई भी कागजी कार्यवाही करने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल अवश्य कर लें। अगर कोई यात्रा कर रहे हैं, तो अपने सामान का उचित ध्यान रखें। आज किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

    वृष राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। लेकिन ध्यान रखिए, सफलता हासिल करने के लिए आज आपको बहुत मेहनत की जरूरत है। आज आपका रुका हुआ पैसा मिल सकता है। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आज का दिन बहुत ही सावधानी से काम करने का है। अपने व्यवसायिक योजनाओं को किसी के भी सामने जाहिर ना करें। आज किसी फैसले में अपने परिवारजनों का सहयोग लेना फायदेमंद रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियों में सुधार आएगा।

    मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। बिजनेस में आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलेगा, जिसपर एकाग्र चित्त होकर काम करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में कोई बड़ी डील हो सकती है। सरकारी सेवारत लोग अपने क्लाइंट के साथ अच्छे से पेश आएंगे। आज किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन पर ना होने दें। आपसी सामंजस्य बनाए रखने से घर में अच्छी व्यवस्था रहेगी। कुछ समय अपने हॉबी के कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें, इससे मानसिक और शारीरिक सुकून बना रहेगा।

    कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए सफलता के मार्ग खोलेगा। प्रभावशाली इंसानों की मदद आपकी तरक्की में मददगार रहेगी। मेहनत के मुताबिक आपको उचित फल भी प्राप्त होंगे। आज वहम और शक जैसी नकारात्मक बातों को अपने जीवन में स्थान न दें। आज जरूरतमंदों और बुजुर्गों की सेवा व देखभाल में भी आपकी विशेष रूचि रहेगी। आज कोई धार्मिक पुस्तक पढ़कर अपना समय व्यतीत करेंगे। परिवार सहित किसी मंदिर भी जाएंगे।

    सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह के गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें, इनके द्वारा आपको चमत्कारिक रूप से भावी लक्ष्य की प्राप्ति भी होगी। आज कोई नजदीकी धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है। आज आपकी सलाह काफी हद तक दोस्तों की समस्याओं को सुलझाने में कारगर साबित होगी। परंतु आज अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी ध्यान दें। विभिन्न गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी और घर और बाहर दोनों जगह आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आपकी बुद्धिमत्ता और व्यापारिक सोच से लाभ के नए स्त्रोत बनेंगे।

    कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यवसाय में किसी भी बाहरी व्यक्ति से बातचीत करते समय बहुत अधिक धैर्य और संयम बनाकर रखने की आवश्यकता है। आज जल्दबाजी में लिए फैसले गलत हो सकते हैं इसलिए माता जी से राय लेना उचित रहेगा। आज आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। नवविवाहित दंपत्ति के बीच किसी बात को लेकर मीठी नोकझोंक होगी। इससे रिश्ते में और मधुरता आयेगी। घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर विचार-विमर्श होंगे।

    तुला राशि : आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि रहने से आपकी सोच भी सकारात्मक और संतुलित रहेगी। आर्थिक मामलों में बेहतरीन सफलता मिलने की स्थिति बन रही है। इसलिए अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करते चलें। कभी-कभी मनमर्जी और अति आत्मविश्वास की वजह से आपका काम कुछ समय के लिये रुक सकता है। आज ज्यादा सोचने-विचारने में समय ना लगाएं और तुरंत योजनाओं को शुरू करें। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ में कहीं घूमने जाएंगे।

    वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन लाने की जरूरत है। आज पब्लिक संपर्कों को और अधिक बेहतर बनाएंगे। इससे व्यवसायिक स्त्रोत बनेंगे। किसी राजनैतिक इंसान की मदद से आपके काम हो सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों के प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आज आपका पारिवारिक वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। आज आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इनकम बेहतर होगी। अच्छे ऑर्डर भी मिलने की संभावना है।

    धनु राशि : आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सहायता से कोई रुका कार्य पूरा हो सकता है। आज दिन को बहुत ही सकारात्मक तरीके से व्यतीत करे। आपने कई रुके हुए काम को फिर से शुरू करेंगे और सफलता भी मिलेगी। किसी से ज्यादा उम्मीदें ना रखें बल्कि अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर ही विश्वास रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ न करें। आज भावनाओं में बहकर कोई प्रॉमिस ना करें। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

    मकर राशि : आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बिजनेस संबंधी योजना चल रही है, तो उस पर काम करने की कोशिश करें। आज आर्थिक रूप से दिन अच्छा है। आज रुका हुआ पैसा मिल सकता है। नौकरी कर रहे लोग अपने काम के प्रति ज्यादा ध्यान देंगे, क्योंकि आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अत्यधिक मेहनत की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी। उर्जा बनाए रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। व्यवसाय संबंधी आपके प्रयास व परिश्रम के उचित परिणाम हासिल होंगे। इस समय विरोधाभासी प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। कोई लाभदायक व्यवसायिक यात्रा भी संपन्न हो सकती है।

    कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय भरपूर मेहनत करने का है। आपको अपने प्रयासों के निश्चित ही उचित परिणाम मिलेंगे। कुछ महत्वपूर्ण लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। छात्र आज अपनी पढ़ाई व करियर के प्रति गंभीरता से प्रयासरत रहेंगे। आय की स्थिति अच्छी रहेगी, परंतु साथ ही हर तरफ से खर्चों की अधिकता रहेगी, परंतु आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो आज ज्यादा मेहनत की जरूरत है।

    मीन राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपनी योग्यता और कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद से ज्यादा लाभ हासिल करने वाले हैं। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय घर परिवार व संबंधियों के साथ व्यतीत करना आपको ऊर्जावान बनाएगा। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने से राहत मिलेगी। दूसरों के व्यक्तिगत मामलों से खुद को दूर ही रखें। मानसिक सुख-शांति के लिए किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर जरूर कुछ समय व्यतीत करें।

    Post Views: 0

    Big news good luck will rain on these zodiac signs Hindi khabar Hindi news hindinews india New Delhi Today latest news Today news धन-दौलत से भर जाएगी घर की तिजोरीHoroscope 25 January 2024: On the day of Paush Purnima राशिफल राशिफल 25 जनवरी 2024 : पौष पूर्णिमा के दिन इन राशियों पर होगी सौभाग्य की वर्षा
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदादा परदादा की संपत्ति परिवार के सदस्यों के हिस्से में कम ज्यादा क्यों आती है,जानिए……
    Next Article रामलला की मुस्कान और सजीव आंखों का आखिर क्या है राज,मूर्तिकार अरुण योगीराज ने रामलला की सजीव सी दिखने वाली मूर्ति के पीछे के राज का किया खुलासा…
    admin
    • Website

    Related Posts

    इन 5 बीमारियों का काल है यह पानी, हर सुबह खाली पेट पी लें, टल जाएगा बीमारियों का खतरा…

    October 30, 2025

    आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर होगी भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट देखें यहां…

    October 30, 2025

    प्रदेश में पुनर्वास की रोशनी से मिट रहा भय का अंधकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    October 30, 2025

    सोशल मीडिया पर ऑनलाइन कंटेंट बनाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो पड़ सकता है भारी, बनाया गया ये नया नियम…

    October 30, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इन 5 बीमारियों का काल है यह पानी, हर सुबह खाली पेट पी लें, टल जाएगा बीमारियों का खतरा…
    • आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर होगी भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट देखें यहां…
    • प्रदेश में पुनर्वास की रोशनी से मिट रहा भय का अंधकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    • सोशल मीडिया पर ऑनलाइन कंटेंट बनाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो पड़ सकता है भारी, बनाया गया ये नया नियम…
    • बैंक से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, RBI ने किया ऐलान, 1 नवंबर से होंगे लागू, जानिए कैसे प्रभावित होंगे आपके खाते और लेन-देन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?