
अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल में शुभ कार्य किए जा सकते हैं। शनिवार को चंद्रमा मीन राशि में रहेगा। मकर राशि में शुक्र, मंगल, बुध और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।
मेष राशिफल
आज आप जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाएं बनाएंगे। धार्मिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिनका आप लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आज आप अपने आपको मानसिक रूप से सशक्त पाएंगे व हर निर्णय को लेने में समर्थ रहेगे, आज आप अपनी किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
उपाय- पीपल की पूजा करें।
वृष राशिफल
आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। जो लोग किसी संपत्ति के बारे मे सोच रहे हैं, तो उनको आज उसके अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा, तभी किसी निर्णय पर पहुंचना ठीक रहेगा।
उपाय- हल्दी का तिलक लगाएं।
मिथुन राशिफल
आज आप अपने जीवनसाथी से किसी बहसबाजी में पड़ सकते हैं, जिसमें बाद में आपको मानसिक तनाव ही होगा, इसलिए आज आपको किसी बहसबाजी में पड़ने से बचना होगा। आज आपके पड़ोस का कोई सदस्य आपसे धन संबंधित कोई मदद मांग सकता है। आज आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा।
उपाय- कालभैरव भगवान की पूजा करें।
कर्क राशिफल
बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने पार्टनर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। छोटे व्यापारियों को आज मन मुताबिक लाभ मिलने से वह प्रसन्न रहेंगे। परिवार में आज आप किसी की तबीयत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, जिसमें आपका भागदौड़ भी अधिक होगी व धन खर्च भी होगा।
उपाय- जरुरतमंदों को कंबल का दान करें।
सिंह राशिफल
नौकरी पेशा जातकों को आज अपने कार्य क्षेत्र में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी है। यदि ऐसा किया, तो उन्हे अपने अधिकारियों के सामने से डांट खानी पड़ सकती है। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम लेकर आएगा। विवाहित लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
उपाय- राशि स्वामी की पूजा करें।
कन्या राशिफल
यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए उत्तम रहेगा, जो लोग किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित हैं, उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज व्यापार में आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा।
उपाय- मंगल के मंत्रों का जाप करें।
तुला राशिफल
आज आपको अपने ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। यदि आपने किसी को पहले उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होंगे।
उपाय- श्रीगणेश को दूर्वा चढ़ाएं।
वृश्चिक राशिफल
परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपको अपने पिताजी से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। यदि बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी आज किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी। यदि आज आपका कोई संपत्ति संबंधित मुद्दा चल रहा है, तो आप उसका हल खोजने में सफल रहेंगे।
उपाय- हनुमानजी को चूरमे का भोग लगाएं।
धनु राशिफल
आज आपको व्यापार के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आपकी ऊर्जा को देखकर आपके सहकर्मी भी हैरान रहेंगे, जिसके कारण वह आज आपसे किसी भी मामले में पंगा नहीं लेंगे।
उपाय- शिवजी का अभिषेक दूध से करें।
मकर राशिफल
यदि आपके पर कोई पुराना कर्जा है, तो आज आप उससे भी मुक्ति पाने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे। संतान को आज आप यदि किसी सरकारी नौकरी की परीक्षा की तैयारी करा रहे थे, तो आज आप उसमें भी सफल रहेंगे। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा।
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
कुंभ राशिफल
परिवार में यदि कोई विवाह योग के सदस्य है, तो उसके लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी मिल सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे। आज के दिन आपको अपने व्यवसाय में विभिन्न माध्यमों से धन प्राप्त होता दिख रहा है।
उपाय- नीला रुमाल जेब में रखें।
मीन राशिफल
आज आपको अपनी संतान की संगति की ओर भी ध्यान देना होगा, तभी वह किसी सही नौकरी पर पहुंच कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने जीवनसाथी की समस्याओं को सुनकर उन पर अमल करेंगे। आज आप अपने किसी परिजन की समस्या को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
उपाय- शनिदेव की आरती करें।