Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल: 5/10/2022
    राष्ट्रीय

    आज का राशिफल: 5/10/2022

    By adminOctober 5, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि- मन परेशान रहेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। धर्म-कर्म में व्यस्तता हो सकती है। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।

    वृष राशि- संयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। खर्च बढ़ेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। माता का सानिध्य रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं।

    मिथुन राशि- कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम भी अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धन का अभाव रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी बनी रह सकती हैं। मित्रों का साथ मिलेगा।

    कर्क राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। सेहत के प्रति भी सचेत रहें। मित्रों से सद्भाव बनाये रखने के प्रयास करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। किसी अज्ञात भय से परेशान रहेंगे। मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। भाइयों के सहयोग से लाभ के अवसर मिलेंगे।

    सिंह राशि- कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सचेत रहें। किसी मित्र के साथ विदेश यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में कोई नहीं जिम्मेदारी मिल सकी है। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं।

    कन्या राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करें। कारोबार में अभी कुछ परेशानी आ सकती है। मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कुटुम्ब की किसी बुजुर्ग महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकते हैं। लंबे समय से जारी स्वास्थ्य समस्याओं के सुधार होगा।

    तुला राशि- शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। व्यवधान आ सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में सुधार होगा। वाणी में मधुरता रहेगी। पिता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में मनवांछित सफलता मिलने के योग हैं। तरक्की भी होगी। मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा।

    वृश्चिक राशि- पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्चशिक्षा के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक समस्याओं में कमी आएगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आत्मसंयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धन की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी। भाई-बहन का सानिध्य मिलेगा।

    धनु राशि- मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। मानसिक शान्ति बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। कारोबार की स्थिति पर ध्यान दें। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मसंयत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जा सकते हैं। संगीत में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

    मकर राशि- परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। बातचीत में संयत रहें। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

    कुंभ राशि- पिता का साथ मिल सकता है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मन शान्त रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिस्थितियों में सुधार होगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। परिश्रम अधिक रहेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

    मीन राशि- धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्रों से सद्भाव बनाये रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। क्रोध की अधिकता रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। भवन सुख का लाभ मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india राशिफल
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleगूगल आपके हर एक मिनट का हिसाब रखता है आमतौर पर हर एक स्मार्टफोन में,अगर आप इस बात को लेकर परेशान हैं, तो बेहतर होगा…
    Next Article बारातियों से भरी बस गिरी गहरी खाई में, 32 लोगों की मौत, कई की तलाश जारी, कई घायल
    admin
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल मिथुन और मीन सहित इन राशि वालों के रिश्ते में आ सकती है हलचल, जानें आज का भाग्यफल…

    October 31, 2025

    इन 5 बीमारियों का काल है यह पानी, हर सुबह खाली पेट पी लें, टल जाएगा बीमारियों का खतरा…

    October 30, 2025

    आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर होगी भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट देखें यहां…

    October 30, 2025

    प्रदेश में पुनर्वास की रोशनी से मिट रहा भय का अंधकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    October 30, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज का राशिफल मिथुन और मीन सहित इन राशि वालों के रिश्ते में आ सकती है हलचल, जानें आज का भाग्यफल…
    • इन 5 बीमारियों का काल है यह पानी, हर सुबह खाली पेट पी लें, टल जाएगा बीमारियों का खतरा…
    • आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर होगी भर्ती, आवेदन की लास्ट डेट देखें यहां…
    • प्रदेश में पुनर्वास की रोशनी से मिट रहा भय का अंधकार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…
    • सोशल मीडिया पर ऑनलाइन कंटेंट बनाने से पहले करना होगा ये काम, नहीं तो पड़ सकता है भारी, बनाया गया ये नया नियम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?