Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » व्यापार में परिवर्तन को लेकर दुखद समाचार की प्राप्ति होगी धनु राशि वालों को ,आज का राशिफल: 5 मई 2023
    मनोरंजन

    व्यापार में परिवर्तन को लेकर दुखद समाचार की प्राप्ति होगी धनु राशि वालों को ,आज का राशिफल: 5 मई 2023

    By Tv 36 HindustanMay 5, 2023No Comments13 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष राशि (Aries)-मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा. कल नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा. आपके द्वारा किए गए कार्यों की तारीफ होगी. जो लोग बेरोजगार हैं, उन्हें अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं. संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा. व्यवसाय कर रहे जातक अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में व्यस्त रहेंगे. कार्यभार अधिक रहेगा, जिसके कारण अपने आपको थका हुआ महसूस करेंगे.थोड़ा सा आराम करें तो बेहतर रहेगा. बदलते मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. प्रेम व संतान से कलह होने की संभावना है. आपके व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी. आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी. आप अपने लिए परिवार वालों के लिए कुछ खरीदारी करेंगे. कल आपका कोई पड़ोसी आपसे धन उधार मांग सकता है, लेकिन आपको पहले विश्वसनियता को जानना होगा, तभी आप पैसे उधार दे.परिवार वाले सभी मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर जाएंगे, जहां धन खर्च करेंगे और समय भी व्यतीत करेंगे, जिससे मन को शांति मिलेगी. नए वाहन का सुख प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ आप प्यार भरे पल व्यतीत करेंगे. जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा. बिजी दिन में से आप अपने लिए कुछ समय निकालेंगे, जिसमें अपने मन पसंदीदा कार्य को करेंगे. जीवनसाथी के द्वारा कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा.

    वृषभ राशि (Tauras) –वृषभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है. नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. कल आप अपने जूनियरों से भी बातचीत करेंगे, जिनसे आप कभी बातचीत नहीं करते थे. कल धन का आगमन हो सकता है. मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे.लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी. आप अपने बच्चों की पढ़ाई में मदद करेंगे और उन्हें कहीं बाहर घुमाने भी लेकर जाएंगे, जहां पर काफी खुश नजर आएंगे. व्यापार कर रहे जातकों को व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा. सेहत का ध्यान रखें. सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जहां आपको सावधानी बरतनी होगी. कल आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जिससे मिलकर पुरानी यादें ताजा होंगी.आप मित्र के साथ अपने सुख-दु:ख बांटते हुए नजर आएंगे. घर से निकलते समय वरिष्ठ सदस्यों का पैर छूकर आशीर्वाद ले, तो आपके सभी कार्य पूरे होंगे. छोटी बहन के द्वारा सुख समाचार की प्राप्ति होगी. कल सभी लोग किसी दूर के रिश्तेदार के यहां पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा. माताजी का सानिध्य व सहयोग मिलेगा

    .मिथुन राशि (Gemini)-मिथुन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है. जॉब कर रहे जातको को जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच-समझकर लेना होगा. कल आप परिवार वालों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे. परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं, आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है. क्रोध पर नियंत्रण रखें. शैक्षिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे.कल के दिन आपकी मानसिक परेशानी बढ़ी रहेगी. कल कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. भाई के विवाह में आ रही अड़चनें काफी पूजा, पाठ के पास समाप्त होंगी. किसी मित्र की सहायता से भाई के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी. घर में नए मेहमान का आगमन होगा, जिससे परिवार में खुशियां भरा माहौल होगा. जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सेहत आपकी अच्छी रहेगी. विद्यार्थी इधर-उधर ध्यान देने के कारण पढ़ाई में कम मन लगाएंगे.रचनात्मक व कलात्मक क्षेत्र में वृद्धि होगी. सायंकाल का समय आप अपने माता-पिता के साथ व्यतीत करेंगे, जहां आप अपने सुख-दु:ख बांटते हुए नजर आएंगे. छोटे बच्चे कल आपसे कुछ फरमाइशें करेंगे, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे. आप बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल व पिकनिक पर भी जाएंगे, जहां खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे. कल पड़ोस में हो रहे जागरण में आप सम्मिलित होंगे, जहां कुछ खास लोगों से भी आपकी मुलाकात होगी. जो आपकी आय में बढ़ोतरी कराने में काफी सहायता करेंगे.

    कर्क राशि (Cancer) –कर्क राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है. कल का दिन व्यवसाय कर रहे जातको के लिए प्रगति का है. कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा. कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी. सीनियरों का सहयोग मिलेगा. उच्च अधिकारियों के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें. आपको थोड़ा सा सतर्क रहना होगा, कल आपको चोट चपेट लग सकती है या आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं.जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आपके द्वारा किए गए कार्य से सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे. कल आप सभी लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे. परिवार में किसी नन्हे मुन्ने मेहमान का आगमन होगा. कल आपके मित्र आपसे मिलने आपके घर आएंगे. मित्र के साथ आप कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे.पिताजी के द्वारा कल आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा, जो आपको अवश्य पूरा करना होगा. बेरोजगार लोगों को मित्रों की सहायता से अच्छा रोजगार मिल सकता है. अविवाहित लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है. घर में पूजा, पाठ, हवन आदि का आयोजन होगा, जिसमें सभी परिचितों का आना जाना लगा रहेगा. कल आप किसी खास मित्र की बर्थडे पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी मुलाकात अपने सभी मित्रों से होगी.

    सिंह राशि (Leo)-सिंह राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बहुत बढ़िया रहने वाला है. कल आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी. आपके जो रुके हुए कार्य थे, वह भी कल पूरे होंगे. अगर आपका कोई कानूनी कार्य चल रहा था, वह समाप्त होगा. पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. माताजी को लेकर आप ननिहाल घूमने जा सकते हैं, जहां वह खुश नजर आएंगे.ससुराल पक्ष से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा. जो लोग विदेशों से आयात निर्यात का कार्य करते हैं, उनके द्वारा कोई अच्छा अवसर मिलेगा. व्यापार कर रहे जातक व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करने में कामयाब रहेंगे. नौकरी कर रहे जातकों को अपने कार्य क्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा. कल आप अपनी बहन को उच्च शिक्षा के लिए कोई अच्छा कोचिंग सेंटर ज्वाइन करा सकते हैं.माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा. जॉब में नवीन अफसरों की प्राप्ति होगी. धैर्यशीलता में कमी आएगी. बातचीत में सैयद रहे. आपका व्यापार रुक रुक कर चलता रहेगा. आपके प्रेम व संतान की स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आप अपने प्रेमी को परिवार वालों से भी मिलवा सकते हैं, जिससे आपके विवाह में और देरी ना हो

    .कन्या राशि (Virgo)-कन्या राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका ओर दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है. शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. नौकरी कर रहे जातको को अपनी आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. कल आर्थिक लाभ संभव है. सेहत का ध्यान रखें. बदलते मौसम के कारण उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. कल आपके ऊपर पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे.आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता रहेगी. मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर भी प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे. आपके धन की आवक बढ़ेगी. आपके व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी. यात्रा पर जाने की योग बन रहे हैं, जो यात्रा आपके लिए मिली जुली रहेगी. कार्यक्षेत्र में कल आप किसी के भी कहे में आकर किसी से कोई अपशब्द ना कहें. राजनीति में सफलता प्राप्त होगी. नेताओं से भी मिलने के अवसर मिलेंगे. वरिष्ठ सदस्यों का पैर छूकर आशीर्वाद ले.जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के द्वारा कल आपको कोई उपहार भी मिल सकता है. परिवार वाले कल आपको कोई सरप्राइज पार्टी देंगे, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे. पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, जिसमें अपने परिवार वालों से फोन पर बातचीत करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा. आपकी बहन की सेहत में पहले से सुधार होगा.

    तुला राशि (Libra)-तुला राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. व्यापार कर रहे जातकों को व्यापार में अच्छा खासा लाभ मिलेगा. नए-नए कांटेक्ट भी मिलेंगे. वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा. सेहत आपकी अच्छी रहेगी. शिक्षा में अपने परफॉर्मेंस से संतुष्ट रहेंगे. आत्मविश्वास में कमी रहेगी. नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है.आप अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी. आप अपने रुके हुए सभी कार्यों को पूरा करेंगे. अगर आपने किसी से धन उधार लिया हुआ है, तो वह भी आप लौटाएंगे. परिवार का सहयोग मिलेगा. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बनाएंगे. संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा. अगर आप किसी नए कार्य को करने के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा. नए वाहन का भी सुख प्राप्त होगा.मकान, प्लॉट को खरीदने की योजना बना रहे थे, वह कामयाब होगी. राजनीति में सफलता प्राप्त होगी. भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा. ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा. मित्रों के साथ कल आप कुछ समय व्यतीत करेंगे. किसी नए व्यवसाय को करने की भी योजना बनाएंगे, जो आप साझेदारी में करेंगे. सरकारी क्षेत्रों से भी आपको लाभ मिलेगा. आय के नए-नए प्राप्त होंगे.

    वृश्चिक राशि (Scorpio)-वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. दांपत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें. किसी अन्य व्यक्ति की बातों में आकर कोई भी बहस ना करें. परिवार का सहयोग मिलेगा. परिवार वालों के साथ किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा. वाहन क्रय करने के संकेत हैं. रुके हुए धन की प्राप्ति होगी. आपको कल के कार्य कल ही करने हैं, कल पर नहीं टालना है.छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे. अपना मनपसंद विषय पढ़ने का भी मौका मिलेगा. नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे. कारोबार का विस्तार हो सकता है. आपको अपने कार्यों को समय पर पूरा करना होगा. अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहें. जो लोग घर से ऑनलाइन का कार्य करते हैं, उन्हें अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा. पैतृक व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय में बदलाव के लिए अपने वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करेंगे.विद्यार्थी कुछ नए विषयों में अपनी रुचि को जागरूक करेंगे, जिसमें गुरुजन उनकी सहायता करेंगे. भाई, बहनों की उच्च शिक्षा के लिए आप अपने परिचितों से बातचीत करेंगे. पिताजी आपके व्यापार में कुछ धन खर्च करेंगे. माताजी का सानिध्य मिलेगा. आप अपनी बहन से अपने मन की बातों को साझा करेंगे. बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत है.

    धनु राशि (Sagittarius)-धनु राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका सुखद रहने वाला है. शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं. अपने ऐसे मित्रों से दूर रहें जो आपका समय खराब करते हैं. कारोबार के लिए विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. व्यवसाय में परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी. यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं. जो यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेंगी.यात्रा के दौरान नए नए लोगों से कांटेक्ट होंगे, जिससे आप अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. प्रेम में कलह करने से बचें. ईगो में आकर कोई भी बात ना करें. संतान की सेहत पर ध्यान दें. आपका व्यापार अच्छा रहेगा. माता-पिता का सहयोग व सानिध्य मिलेगा. राजनीति में सफलता प्राप्त होगी. सभाओ को संबोधित करने का मौका मिलेगा. सायंकाल का समय आपका घर मेहमानों से भरा रहेगा, जहां आपको लगेगा कि आपका कुछ कीमती समय बर्बाद हो गया है.कल आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, जिसमें आप कुछ किताबों को पढेगे. जीवनसाथी के द्वारा सुखद समाचार की प्राप्ति होगी. कल आप अपने मित्र की सहायता पैसों के द्वारा करेंगे. आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त होगा.

    मकर राशि (Capricorn)-मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है. कल का दिन आप परिवार वालों के साथ व्यतीत करेंगे और किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करेंगे. कल आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा. परिवार वाले सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां आप कुछ धन व्यय करेंगे. भवन सुख में वृद्धि होगी.आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा. प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी को अपने परिवार वालों से मिलवा सकते हैं. बिजनेस कर रहे जातक बिजनेस में रुकी हुई योजनाओं को दोबारा से शुरू करेंगे.जो लोग साझेदारी में व्यवसाय करते हैं, अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा. संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा. माता-पिता से कल आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे. वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें.किसी अन्य व्यक्ति की दखलअंदाजी आपके रिश्ते में मनमुटाव पैदा कर सकती है. अगर आपने कोई पहले निवेश किया हुआ है, तो उसका भी पूरा लाभ मिलेगा. संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे. अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा. हायर एजुकेशन के लिए समय अच्छा है.आपको अपना मनपसंद विषय पढ़ने का मौका मिलेगा. जो जातक घर से दूर रहकर कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी.

    कुंभ राशि (Aquarius):कुंभ राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है. नौकरी कर रहे जातकों को कार्य क्षेत्र में अपने दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा. उच्च अधिकारियों का आपको सहयोग मिलेगा. कल आपके दुश्मन आपका बुरा करने की बार-बार कोशिश करेंगे, लेकिन आप चतुर बुद्धि से उन्हें मात देने में कामयाब रहेंगे. कल आपको पैसे की अहमियत का पता चलेगा.आप बजट करने का निश्चय करेंगे. जॉब से संबंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. जीवन साथी के साथ आप परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे. आय में वृद्धि होगी. परिश्रम अधिक रहेगा, लेकिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. कल के दिन बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलेगा, जिससे वह काफी खुश नजर आएंगे.आप परिवार की आवश्यकता की पूर्ति के लिए कुछ खरीदारी करेंगे. घर की मरम्मत पर भी काफी अधिक धन खर्च होगा. कल आपको अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है, यात्रा आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगी. वरिष्ठ सदस्यों की सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. कल परिवार वालों के साथ माता की चौकी में सम्मिलित होंगे, जहां आपको काफी अच्छा लगेगा. नए वाहन का सुख प्राप्त होगा. मित्रों की सहायता से आय के कुछ स्त्रोत प्राप्त होंगे

    .मीन राशि (Pisces)-मीन राशि वाले जातकों की बात करें तो कल का दिन आपका बढ़िया रहने वाला है. छात्रों के करियर में सफलता के संकेत है. पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा. जीवनसाथी के साथ आप किसी लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, जहां प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे. नौकरी कर रहे जातको को ऑफिस के कार्य से किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो यात्रा उनके लिए सुखद रहेगी. कुंवारे लोगों को मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा.घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. परिवार के सभी लोग मिलकर किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर बातचीत करेंगे, जहां आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना है. भाई, बहन में चली आ रही कलह समाप्त होगी. शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा. आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा, लेकिन व्यापार ठीक-ठाक रहेगा. कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा. सीनियर से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखें, तो बेहतर रहेगा.कल आप किसी के भी कहे में आकर कोई निवेश ना करें नहीं तो आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है जीवनसाथी के द्वारा कल आपको कोई कार्य सौंपा जाएगा, जो आप अवश्य पूरा करना होगा. आप बच्चों को लेकर पार्क व पिकनिक पर भी जाएंगे, जहां खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleब्रेकिंग: संदिग्ध आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर की जमकर गोलीबारी…
    Next Article मनचाही नौकरी या नौकरी में तरक्की के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बंगाल में हुए नए सर्वे ने उड़ाए होश क्या चौका लगा पाएंगी सीएम जानें प्री-पोल में कौन जीत रहा है चुनाव…

    March 26, 2026

    रामनवमी पर इस समय रामलला का सूर्य तिलक, देशभर में भक्ति की धूम…

    March 26, 2026

    सीएम साय ने कहाखेलों से बदलेगा भविष्य, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज…

    March 26, 2026

    आज प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी…

    March 26, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बंगाल में हुए नए सर्वे ने उड़ाए होश क्या चौका लगा पाएंगी सीएम जानें प्री-पोल में कौन जीत रहा है चुनाव…
    • रामनवमी पर इस समय रामलला का सूर्य तिलक, देशभर में भक्ति की धूम…
    • सीएम साय ने कहाखेलों से बदलेगा भविष्य, ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज…
    • आज प्रदेश में मौसम करवट लेने को तैयार तेज हवाएं और गरज-चमक की चेतावनी…
    • आज का राशिफल आज गुरुवार को किसे मिलेगा लाभ, किसे रहना होगा सावधान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?