मेष राशि
आज कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे।
वृष राशि
आज आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आपको रोजगार के नये और बेहतरीन अवसर मिलेंगे। व्यापार को बढ़ाने के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा।
मिथुन राशि
आज परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार सबकी बात जरूर सुन लें। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। संतान से आपको सहयोग मिलता रहेगा। उनके साथ आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे।
कर्क राशि
आज दूसरे लोगों की मदद भी आपको मिलती रहेगी। आपकी यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। परिवारजनों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।
सिंह राशि
आज कारोबार में तरक्की होगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे।
कन्या राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो निवेश करने में आपकी सहायता करेगा।
तुला राशि
आज आपको कर्यों को पूरा करने में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपके आसपास चहल-पहल बनी रहेगी। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि
आज रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। आप बढ़ते खर्च को नियंत्रण में करने का प्लान बनायेंगे। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सजग रहने की जरूरत है। जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लगेगा।
धनु राशि
आज व्यापार में उम्मीद के अनुसार मुनाफा होगा। आप किसी रिश्तेदार से देर तक फ़ोन पर बात करेंगे, जिससे आपके कुछ काम देरी से पूरे हो पायेंगे। ऑफिस के सहकर्मी आज आपसे कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए दिन ठीक रहेगा। उचित दिशा में मेहनत से छात्रों को अपने करियर में सफलता मिलेगी।
मकर राशि
आज सोचे हुए कार्यों की गति मजबूत रहेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। कुछ घरेलू कामों में आज आपको फायदा होगा। किसी भी काम में आपका पूरा मन लगेगा। कारोबार में रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।
कुंभ राशि
आज परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी। इस राशि के कला और साहित्य से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आपको धन-लाभ के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती होगी, जो लम्बे समय तक चलेगी।
मीन राशि
आज ऑफिस के काम को पूरा करने में आप पूरी तरह से सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का ऑफर मिलेगा। आप जिससे भी मदद की उम्मीद करेंगे, उससे आपको समय पर मदद मिल जायेगी।