
मेष राशि
आज पिता के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आज आप कार्य स्थल पर खूब मेहनत करेंगे और आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व भी महसूस होगा. छात्रों को आज परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है।
वृष राशि
आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। परफॉरमेंस के लिए आपको कोई बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा।
मिथुन राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ मिल कर किए गए कामों से आपको फायदा होगा। प्रॉपर्टी डीलर के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।
कर्क राशि
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनियर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी।
सिंह राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला हैं। जो युवा जॉब की तलाश में है, आज उनकी अच्छी जगह नौकरी लगेगी। परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। बुक सेलर के लिए आज का दिन लाभ दिलाने वाला होगा। राजनीति से जुड़े लोगों की समाज में अच्छी छवी बनेगी।
कन्या राशि
आज पॉजिटिव नजरिए से जरूरी काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। कामकाज निपटाने के नए तरीकों को अपनाएंगे। दोस्तों के साथ रिश्ते में सुधार होगा। आज आपका रुझान भौतिक सुख-सुविधाओं की तरफ रहेगा। कारोबार में कर्मचारियों पर ध्यान दें उनको अच्छा लगेगा। आज सेहत पहले से ठीक रहने वाली है।
तुला राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। किसी काम में कोशिश करने से ही किस्मत का सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने बड़े भाई के सहयोग से कोई काम को शुरू करेंगे।तो उसमें आपको तरक्की जरूर मिलेगी।
वृश्चिक राशि
आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। घरवालों के सहयोग से आज घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। छात्रों को आज परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी, उनके साथ आप अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगे। नन्हे मेहमान के आने से घर में खुशियां आएंगी। आप ज्यादा कही घूमे नही
धनु राशि
आज आपको अपना कार्य पूरा करने में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। रात को परिवार सहित डिनर का आनंद उठाएंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। साथ ही किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनायेंगे। अपने छोटे भाई बहन का प्यार प्राप्त होगा।
मकर राशि
आज किसी काम की शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से सलाह लेना अच्छा रहेगा। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। आज आप किसी जरूरी काम में बिजी रहेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको लोगों से मदद मिलेगी। आज आपके दोस्तों की लिस्ट में बढ़ोतरी होगी। अचानक घर पर कोई मित्र आयेगा। माता पिता आशीर्वाद मिलेगा
कुंभ राशि
आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आज आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं।उन्हें आज तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे।
मीन राशि
आज आप पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। इस राशि के टीचरों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। किसी कार्य में आपको अपनों की मदद मिलेगी। जो लोग वकील हैं। आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल होगी।