
मेष राशि
आज आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश रहेंगे। जीवनसाथी किसी काम के लिये आपकी तारीफ करेंगे। शाम को परिवार के साथ ही घर पर पार्टी करेंगे। काम को लेकर आपकी कई योजनाएं आज समय से पूरी हो जायेंगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिलेगी। माता की सेहत में सुधार आयेगा।
वृष राशि
आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने क्लाइंट से मुलाकात होगी। आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। आपको भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।
मिथुन राशि
आज निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। व्यापार को बढ़ाने का कुछ नए मौके मिलेंगे। दूसरों के साथ मिल कर किये गए कार्यों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी आपके व्यवहार से प्रसन्न होंगे। जिससे जीवन में और मिठास बढ़ेगा। लवमेट्स आज कहीं बाहर घूमने जायेंगे।
कर्क राशि
आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। आप घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदेंगे। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जायेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा।
सिंह राशि
आज किसी मित्र से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आपके पिता को किसी पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की सलाह कारगर साबित होगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन धनलाभ कराने वाला होगा।
कन्या राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी को समय दें, रिश्ते में चल रही समस्याएं समाप्त होगी। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का मौका मिलेगा।
तुला राशि
आज लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। दाम्पत्य रिश्तों में मजबूती आयेगी। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।
वृश्चिक राशि
आज आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी। बेहतर होगा आप अपने काम के लिए लगातार प्रयास करते रहें। वाहन चलाते समय आज आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी व्यापार में साझेदारी की सोच रहे हैं, तो उस विषय से जुड़े लोगों की सलाह जरूर लें। जीवनसाथी की तरक्की देखकर मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी को सफलता मिलने से पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि
आज होटल का काम कर रहे लोगों को आज अच्छा मुनाफा होने वाला है। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो आज उसका फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज आप अपने काम समय से पूरा कर लेंगे। सेल्स का काम कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा क्लाइंट मिलेगा।
मकर राशि
आज आपका दिन खुशी से भरा रहेगा। कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करने का मन बनायेंगे। आपको किसी से उपहार मिलेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे।
कुंभ राशि
आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। आज आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आयेगा। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।
मीन राशि
आज आपके रुके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। आज किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे।