Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज की राशिफल 13/01/2022 : इस राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, विद्यार्थियों को मिलेगी सफलता, जानें कैसा रहेगा आपका दिन…
    RAIPUR

    आज की राशिफल 13/01/2022 : इस राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी, विद्यार्थियों को मिलेगी सफलता, जानें कैसा रहेगा आपका दिन…

    By adminJanuary 13, 2022No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आज पौष शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 7 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज पुत्रदा एकादशी है। आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 7 मिनट तक कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज लोहड़ी का पर्व है।

    मेष राशि : आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। आज आप अपनी मेहनत से अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल होंगे। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। अपने आसपास के लोगों से सामंजस्य बना रहेगा। आपका संपर्क किसी बड़े अधिकारी से होगा,जो भविष्य में आपके कार्यों में मदद करेगा। कला से जुडें लोगों की समाज में प्रशंसा होगी। आज आपको किसी समारोह में जाने का मौका मिलेगा।

    वृष राशि : आज आपका ध्यान अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। घर में धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनायेंगे। आपके पारिवारिक खुशियों में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यावसाय में अच्छा मुनाफा होगा। सभी काम बिना किसी रुकावट के पूरे होते जायेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस के काम में आपको बॉस से वाहवाही मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

    मिथुन राशि : आज पारिवारिक कार्यों को लेकर थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। कोई अनजान व्यक्ति आपका मुड खराब कर सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जायेगा। घर में नन्हें मेहमान के आने का योग बना हुआ है। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद होगी। किसी नये काम की शुरूआत करने पर परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी। पिता बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बितायेंगे।

    कर्क राशि : आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी काम को पूरा करने में थोड़ा वक्त लगेगा, लेकिन सहकर्मियों की मदद से पूरा करने में सफल होंगे। आपको ओवर कॉंफिडेंट होने से बचना चाहिए। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। आप परिवार के लोगों के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठायेंगे। बच्चे अपने मनपसंद खिलौने के लिए आज जिद्द करेंगे। छात्रों का आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।

    सिंह राशि : आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। किसी काम से आपको बड़ा फायदा होगा। घरेलू कार्यों में भाई का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के नवविवाहित आज किसी अच्छी जगह पर पिकनिक मनाने का प्लान बनायेंगे। आज जीवनसाथी से आपको कोई खूबसूरत तोहफा मिलेगा। उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है। आज समाज में अपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। बच्चे खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

    कन्या राशि : आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है। आज किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न हो जायेगा। इस राशि के लवमेट के लिये आज का दिन यादगार रहेगा। किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। इस राशि के बिल्डर्स को आज नया कॉन्ट्रैक्ट साईन करने को मिलेगा। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनायेंगे। आज कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे।

    तुला राशि : आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको गुस्सा करने से बचना चाहिए। साथ मिलकर काम करने से आपका काम बेहतरीन ढंग से पूरा होगा। आपकी किस्मत आपका साथ देगी थोड़ी-सी मेहनत से ही अच्छा मुनाफा होगा। इस राशि के इंजीनियर्स को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आयेगा। आज जरूरत से ज्यादा भावुक होना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से प्रोत्साहन मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी।

    वृश्चिक राशि : आज आपका दिन काफी अच्छा रहेगा। घरेलू समस्याओं को सुलझाने में आज आप सफल होंगे। जीवनसाथी का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। इस राशि के छात्रों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से इंटरव्यू के लिए कॉल आयेगा। ऑफिस का कोई रुका हुआ काम पूरा कर लेंगे। इस राशि के लवमेंट्स अपने साथी को कोई ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से धन लाभ हो सकता है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।

    धनु राशि : आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। कोई महत्वपूर्ण टॉपिक आज किसी दोस्त की मदद से समझने में सफल होंगे। विद्यार्थियों को करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। संतान पक्ष की ओर से आज आपको सुख प्राप्त होगा। किसी खास काम के परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आपको किसी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगा। वाहन चलते वक्त सावधानी बरतें।

    मकर राशि : आज आपका दिन खास रहेगा। सामाजिक कार्यों में आज आपकी सक्रियता बढ़ेगी, जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढे़गा। आज आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी, जिससे पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी। आप लोगों को अपनी बातों से सहमत कर लेंगे। पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मन बनायेंगे। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपकी सोच में नयापन आयेगा। बच्चे घर के कामों में आज माता की मदद करेंगे।

    कुंभ राशि : आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिये आज के दिन करियर में नया बदलाव होगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। छात्र अपने पढ़ाई के टाईम-टेबल में बदलाव करेंगे। आज जो काम करने की सोचेंगे, उसे पूरा कर लेंगे। आप जीवनसाथी से कोई बात शेयर करेंगे। पारिवारिक महौल खुशनुमा बनेगा, सभी लोग साथ बैठकर किसी काम को पूरा करने की योजना बनायेंगे।

    मीन राशि : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलावा आयेगा। इस राशि के भाई-बहन मंदिर में भगवान के दर्शन करने जा सकते हैं। आज पैसों का लेन-देन सावधानी के साथ करें। सोच-समझकर और योजना बनाकर काम करने से आपको सफलता जरूर मिलेगी। घरेलू जरूरतों को पूरा करने में कुछ पैसे खर्च करेंगे। कोई जरूरी कागजात ना मिलने से आपका मुड खराब हो सकता है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleआज का राशिफल 13/01/2022: आज पुत्रदा एकादशी पर जाने अपने शुभ योग्य..
    Next Article आज जारी किया तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का दाम
    admin
    • Website

    Related Posts

    अनियंत्रित होकर ट्रक ऑटो पर पलटा, 7 तीर्थयात्रियों की मौके पर मौत, 3 घायल…

    June 5, 2025

    जोड़ों के दर्द से राहत, हड्डियों को मजबूत बनाने और gut health के लिए फायदेमंद है यह छोटा सा बीज…

    June 5, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव में हुए शामिल,किये ये वादे

    June 5, 2025

    बर्थडे पार्टी से लौट रहीं युवतियों पर हमला, छेड़छाड़ के बाद मारपीट, जानिए पूरा मामला

    June 5, 2025

    Comments are closed.

    ADS
    ADS
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • तीन शातिर चोर हुए गिरफ्तार,इंजीनियर दोस्त निकला गिरोह का मास्टरमाइंड,ऐसे देते थे घटना को अंजाम
    • अनियंत्रित होकर ट्रक ऑटो पर पलटा, 7 तीर्थयात्रियों की मौके पर मौत, 3 घायल…
    • भूलकर भी घर के बाहर न लगाएं ये पौधे, वरना हो जाएगा सर्वनाश…
    • भारतीय रेलवे के टिकट कैंसिलेशन को लेकर नियम: इन लोगों को नहीं मिलेगा रिफंड…
    • जोड़ों के दर्द से राहत, हड्डियों को मजबूत बनाने और gut health के लिए फायदेमंद है यह छोटा सा बीज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?