Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज का राशिफल 5 अक्टूबर दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार सिंह उपरांत कन्या राशि में होगा। सितारों की इस स्थिति से आज का दिन कई राशियों के लिए मंगलकारी रहेगा। मिथुन राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा, उपहार भी पाएंगे। अन्य सभी राशियों के लिए आज सितारे क्या कह रहे हैं, पढ़ें आज का राशिफल…
    अंतरराष्ट्रीय

    आज का राशिफल 5 अक्टूबर दिन मंगलवार को चंद्रमा का संचार सिंह उपरांत कन्या राशि में होगा। सितारों की इस स्थिति से आज का दिन कई राशियों के लिए मंगलकारी रहेगा। मिथुन राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा, उपहार भी पाएंगे। अन्य सभी राशियों के लिए आज सितारे क्या कह रहे हैं, पढ़ें आज का राशिफल…

    By adminOctober 5, 2021No Comments6 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष : चंद्रमा आज पंचम भाव में होने से गृहोपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी रखें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। अचानक पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी होने से मानसिक दबाव महसूस करेंगे। सामाजिक ख्याति का ध्यान रखें, कोई शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    वृषभ : राशि का स्वामी शुक्र षष्ठम भाव में और राहु वृष राशि का होकर प्रथम भाव में होने से आजीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। मित्रों के साथ बातचीत में वाणी पर संयम रखें अन्यथा कोई मौका हाथ से निकल सकता है। व्यापार में आपकी योजनाओं से अच्छा फल मिलेगी और विरोधी भी परास्त होंगे। जोखिम भरे निवेशों से दूरे रहें। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    मिथुन : आज राशि से चतुर्थ भाव में चंद्रमा मन संतोष का देने वाला है। पंचम भाव में बुध से व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लव लाइफ में उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। छात्र सफलता के लिए एकाग्रता बनाए रखें। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके स्वभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। अपने सभी निवेश और भविष्य की योजनाओं को फिलहाल के लिए गुप्त रखें और अकेले कार्य करें। माता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    कर्क : आज राशि स्वामी चंद्रमा तृतीय भाव में कोष वृद्धि का संकेत दे रहा है। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। नौकरीपेशा जातकों के पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही सहकर्मियों के व्यवहार से शारीरिक व मानसिक क्लेश हो सकती है। छात्रों को परीक्षा की दिशा में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यापार में अधिक सूझबूझ से काम लेंगे तो अधिक धन कमा सकते हैं। मनमौजी वाले व्यवहार पर काबू रखें अन्यथा इससे आपकी दोस्ती खराब हो सकती है। भाग्य 80 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    सिंह : आज आपके प्रभाव में वृद्धि होगी और सुबह से ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। रोजी रोजगार की दिशा में किए गए कार्य में सफलता मिलेगी। परिजनों की तरफ से उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों के सहयोग लेने में सफल होंगे। मित्रों के साथ यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। साझेदारी में किसी नई परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। घर की गोपनीय बातों को दूसरों के सामने उजागर न करें। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    कन्या : व्यावसायिक दिशा में किए गए कार्य से सफलता मिलेगी। बाहर के खान-पान में संयम रखें अन्यथा पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर हर समस्या का सामना करेंगे और सफल भी होंगे। जमीन से जुड़ा निवेश आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार में किसी कार्यक्रम की योजना बन सकती है। सायंकाल के समय घर के बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    तुला : राशि स्वामी शुक्र नए अवसर प्राप्त करने में सहायक होगा और राजनीतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा और अधूरे पड़े कार्य पूरे होंगे। किसी अभिन्न मित्र से मुलाकात की संभावना बन रही है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही भीड़ भाड़ वाले इलाकों में यात्रा करने से बचें। साझेदारी की योजनाएं सकारात्मक परिणाम से ज्यादा परेशानियां दे सकती हैं। भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    वृश्चिक : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यापार के किसी काम की वजह से अचानक से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद लेंगे। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने व चोरी की आशंका बन रही है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। रोजगार के क्षेत्र में अपनी योग्यता बढ़ाने में आपको सफलता मिलेगी। पिता का साथ मिलने से कई चुनौतियों को पूरा कर पाएंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    धनु : देवगुरू मकर राशि पर और चंद्रमा दशम प्रमुख पराक्रम स्थान में चल रहे हैं, इससे आपको आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। हालांकि अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें और बाहर के खान-पान में संयम बरतें। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। किसी को भी उधार देने से बचें अन्यथा आपका धन फंस सकता है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा और सुकून भरा रहेगा। सायंकाल के समय मित्रों के साथ व्यतीत करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    मकर : आपके नए सकारात्मक कदम से व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। छात्र भविष्य की रणनीति पर कार्य करेंगे। घर के किसी सदस्य के लिए विवाह संबंधी कुछ प्रस्ताव आ सकते हैं। नया बिजनस शुरू करना चाहते हैं तो समय अभी सही नहीं है। सायंकाल के समय भाई-बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और जरूरी मुद्दे पर बातचीत भी करेंगे। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    कुंभ : रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को अच्छा समाचार मिल सकता है। आर्थिक दिशा में किए प्रयास सफल होंगे। ससुराल पक्ष से लाभ होगा। ऑफिस की राजनीति से दूर रहें अन्यथा किसी से झगड़ा व विवाद हो सकता है। दूसरों के दबाव में आकर कोई भी महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदा न करें। किस्तम आज आपका साथ देगी, सही समय पर सही जगह उपस्थिति होने पर कई मौके मिलेंगे। सायंकाल के समय परिजनों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    मीन : राशि स्वामी बृहस्पति एकादश लाभ भाव में मान-प्रतिष्ठा वृद्धि कारक है। रोजगार के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। अटके हुए कार्यों को पूरा करने में राजनीतिक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। वाणी पर संयम रखें, इससे रिश्तों में मधुरता आएगी। परिवार में हंसी-मजाक का माहौल बना रहेगा। अचानक से आए खर्चे आपको मानसिक तनाव दे सकते हैं। शुरू की गई योजनाएं उम्मीद के मुताबिक लाभ देंगी। भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ दे रहा है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleDC vs CSK : रोमांचक मैच में दिल्‍ली की तीन विकेट से जीत, पहले स्‍थान पर बनाई जगह
    Next Article फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप की सर्विस 6 घंटे बाद हो पाई ठीक, जुकरबर्ग ने मांगी माफी
    admin
    • Website

    Related Posts

    पड़ोसी देश ने एशिया कप 2025 का किया बहिस्कार, UAE के खिलाफ मैच नहीं खेलने का लिया फैसला…

    September 18, 2025

    नारायणपुर में 18 लाख इनामी 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर…

    September 18, 2025

    20 साल की वॉरंटी के साथ Samsung ने लॉन्च किया फ्रिज, मिलेगें स्पेशल फीचर्स…

    September 18, 2025

    पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन स्टार्ट, यहां से भरें फॉर्म…

    September 18, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • पड़ोसी देश ने एशिया कप 2025 का किया बहिस्कार, UAE के खिलाफ मैच नहीं खेलने का लिया फैसला…
    • नारायणपुर में 18 लाख इनामी 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर…
    • 20 साल की वॉरंटी के साथ Samsung ने लॉन्च किया फ्रिज, मिलेगें स्पेशल फीचर्स…
    • पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन स्टार्ट, यहां से भरें फॉर्म…
    • वृद्ध, विधवा और विकलांग पेंशन में सरकार ने किया बड़ा ऐलान …
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?