Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 31 अक्टूबर 2021 का राशिफल : मेष राशि के जातकों के घर में किसी मांगलिक कार्य होने का योग है
    अंतरराष्ट्रीय

    31 अक्टूबर 2021 का राशिफल : मेष राशि के जातकों के घर में किसी मांगलिक कार्य होने का योग है

    By adminOctober 31, 2021No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। घर-परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय अध्ययन में लगायेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आज आप अपने आपको फिट रखने के लिए अपने खान-पान में सुधार करेंगे। आज आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। ऑफिस में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को कामकाज में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका कामकाज बहुत शानदार रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

    वृष

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। किसी मित्र के साथ घर पर ही मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। व्यापार में आज आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होगा।

    मिथुन

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहे हैं। आज आपके व्यापार की गति तेज होगी। आज जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम आज आपको कैंसिल करना पड़ेगा। किसी के प्रति अपनी राय को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। तली-भुनी चीजों को खाने से आपको बचना चाहिए। इससे आपके सेहत पर भी असर पड़ सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    कर्क

    आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगायेंगे। इस राशि के सरकारी कर्मचारियों को आज लाभ मिलने की सम्भावना बनी हुयी है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आप बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे, तो आपको मुनाफा होगा।

    सिंह

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कोई जरूरी घरेलू काम निपटाने में आप सफल रहेंगे। लवमेट्स की तरफ से आज आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से आज आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी समस्याएं आज समाप्त होंगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। माता-पिता के सहयोग से आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। दाम्पत्य रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश आज सफल होगी।

    कन्या

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जीवनसाथी की बेहतर सलाह से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त होगा। साथ ही उनके साथ बिताएं गए कुछ पल आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगे। आज आपके अत्यधिक क्रोध से कोई बना हुआ काम बिगड़ भी सकता है, इसलिए आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। सेहत के लिहाज से आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है।

    तुला

    आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। अगर आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आप घरवालों के साथ अलग-अलग पकवानों का आनंद उठाएंगे। आज घर-परिवार का वातावरण शांतिदायक बना रहेगा। आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ रहेगा। आज उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आप घर में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे, जिससे घर पर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। विद्यार्थियों को आज करियर में सफलता हासिल होगी।

    वृश्चिक

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन कम ही लगेगा। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद लोगों की तरफ मदद का हाथ बढ़ायेंगे। आज किसी भी तरह के बड़े निवेश में किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। आज आपके दाम्पत्य रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी।

    धनु

    आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर को बेहतर बनाने में आज गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको अपने डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाये रखने की जरूरत है। आज परिवार वालों के साथ कहीं घुमने की योजना बनायेंगे, इससे बच्चें आपसे बहुत खुश होंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

    मकर

    आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के
    तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए आप तैयार रहेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे।

    कुंभ

    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपको लवमेट्स से उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। सेहत के लिहाज से आज आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पहले किये गए सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको पुरस्कृत किया जायेगा, इससे समाज में आपका मान-सम्मान और बढ़ेगा। माता पिता आप पर गर्व करेंगे।

    मीन

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी, लेकिन ओवर कॉन्फिडेंस होने से बचे। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको व्यापार में मुनाफा होगा। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दाम्पत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैन्डिंग बढ़ेगी। स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिलेगा। जीवन में आपकी तरक्की सुनिश्चित होगी।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleDownload Mostbet Your Bets Are Always In Your Pocket
    Next Article एनएच ओवर ब्रिज का कलेक्टर ने किया निरीक्षण…कल शाम 4 बजे छोटी गाड़ियो -कार और टू व्हीलर के लिए खुलेगा ब्रिज
    admin
    • Website

    Related Posts

    गाय पालक को कहते हैं गोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कही ये बात…

    October 22, 2025

    सीनियर सिटीजन्स को जबरदस्त फायदा, ये 8 बैंक दे रहे हैं FD पर सबसे ज्यादा ब्याज…

    October 22, 2025

    छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने चलाई रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल ट्रेन…

    October 22, 2025

    BCCI की वार्निंग के बाद भी कम नहीं हुई मोहसिन नकवी की अकड़, ट्रॉफी देने के लिए रखी ये नई शर्त…

    October 22, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • गाय पालक को कहते हैं गोपाल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कही ये बात…
    • सीनियर सिटीजन्स को जबरदस्त फायदा, ये 8 बैंक दे रहे हैं FD पर सबसे ज्यादा ब्याज…
    • छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने चलाई रानी कमलापति–दानापुर स्पेशल ट्रेन…
    • BCCI की वार्निंग के बाद भी कम नहीं हुई मोहसिन नकवी की अकड़, ट्रॉफी देने के लिए रखी ये नई शर्त…
    • कलेक्टर ने जारी किया स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का आदेश, लापरवाही पर प्रबंधन के खिलाफ होगी कार्रवाई, इस वजह से लिया गया फैसला…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?