मुंबई : महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर शहर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं 20 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह दुर्घटना सुबह 3 बजे ममलकापुर शहर के पास नेशनल हाईवे-6 पर हुई है। इसमें से एक बस अमरनाथ यात्रा से लौट रहे यात्रियों से भरी हुई थी और हिंगोली की ओर जा रही थी, वहीं दूसरी बस नागपुर से नासिक जा रही थी।
महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मलकापुर में फिर एक हादसा सामने आया है। इस एक्सीडेंट में तड़के सुबह दो यात्री बसें आमने-सामने से टकरा गईं। इस टक्कर में दोनों बसों के सामने का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत की खबर है तो वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा करीब 20 से ज्यादा यात्री जख्मी बताए जा रहे हैं। घटना को लेकर मलकापुर पुलिस थाने के थानेदार अशोक त्रिपाठी ने बताया कि एक बस अमरनाथ तीर्थ यात्रा कर हिंगोली जा रही थी तो दूसरी बस नागपुर से नासिक जा रही थी।