भारत में एक और बड़ी रेल दुर्घटना की खबर आ रही है जहां एक टूरिस्ट ट्रेन में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में आग लग गई है। इस दुर्घटना में 8 लोगों की जलकर मौत हो गई और 20 गंभीर रूप से घायल हो गए। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि आग लगने की घटना का कारण यह था कि कुछ यात्री कोच में गैस सिलेंडर चोरी से ले आए थे।
हादसा मदुरै के पास सुबह 5:30 बजे हुआ जहां ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कुछ यात्री अपने साथ गैस सिलेंडर लेकर आए, उन्होंने चाय बनाने की कोशिश की जिससे यह भीषण दुर्घटना हो गई।
