: बच्चे को जन्म देने के बाद मां का भी नया जन्म होता है, इसलिए मां बनने के बाद महिलाओं के शरीर का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. दरअसल, प्रेगनेंसी (Pregnancy) में किसी महिला का शरीर कई उतार-चढ़ावों से गुजरता है. उनका वजन बढ़ जाता है और कई अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं.
ऐसे में डिलीवरी के बाद वे शरीर का सही साइज चाहती हैं. इसके लिए खानपान और एक्सरसाइज सबसे अच्छा ऑप्शन होता है. लेकिन डिलीवरी के कितने दिनों बाद एक्सरसाइज शुरू किया जाए या इसे नहीं करना चाहिए, इसे लेकर कई तरह के सवाल होते हैं. आइए जानते हैं इसका जवाब..
डिलीवरी के बाद कब शुरू करें एक्सरसाइजगाइनेकोलॉजिस्ट्स का कहना है कि नॉर्मल या सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज (Exercise) के लिए कम से कम 6 हफ्ते का समय लेना ही चाहिए. इस दौरान किसी भी तरह की एक्सरसाइज या हैवी फिजिकल एक्टिविटीज से बचने की कोशिश करनी चाहिए.दरअसल, नॉर्मल या सिजेरियन डिलीवरी के बाद किसी महिला का शरीर काफी कमजोर हो जाता है. इसका असर पेट, पीठ और हिप्स पर देखने को मिलता है, जो कम से कम 40-45 दिनों बाद ही धीरे-धीरे मजबूत हो पाता है. इसके बाद ही किसी तरह की एक्सरसाइज करनी चाहिए. हालांकि, डिलीवरी के दो हफ्ते के बाद हल्की कीगल्स एक्सरसाइज महिलाएं कर सकती हैं लेकिन इससे पहले अपने डॉक्टर से कंसल्ट जरूर करना चाहिए.
डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज शुरू करने से पहले क्या करेंडॉक्टर्स का कहना है कि, डिलीवरी के दो हफ्ते के भीतर वॉकिंग जैसी लाइट एक्सरसाइज की जा सकती है. हालांकि, एक्सरसाइज शुरू करने से पहले सबसे जरूरी है कि किसी एक्सपर्ट्स या अपने डॉक्टर से इसकी चर्चा जरूर करना चाहिए. उनकी सलाह के बाद ही सही समय पर एक्सरसाइज शुरू करना चाहिए.इस बात का भी रखें ध्यानडॉक्टर्स का कहना है कि डिलीवरी के बाद यह भी ध्यान रखना चाहिए कि आप फिजकली और मेंटली दोनों तरह से हेल्दी हो जाएं. हल्के योगासन और प्राणायाम कर सकती हैं. इसके अलावा पानी की पर्याप्त मात्रा लेना भी शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है. इससे शरीर को फिट बना सकती हैं.
