नईदिल्ली:- सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह दिल्ली में मुख्य सचिव के पद पर नियुक्ति के लिए नाम सुझाए. इन नामों में से दिल्ली सरकार कोई नाम चुनेगी. दिल्ली के चीफ सेक्रेट्री नरेश कुमार 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं. दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि उसकी सहमति के बिना केंद्र नरेश कुमार को सेवा विस्तार देने या नए चीफ सेकेट्री की नियुक्ति का फैसला न ले।
सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी. आज की सुनवाई में दिल्ली सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, “दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी की नियुक्ति हमेशा दिल्ली सरकार ही करती है. मैं जिस पर आपत्ति जता रहा हूं वह एलजी का एकतरफा फैसला है।
