बॉलीवुड के हैंडसम हैंक ऋतिक रोशन आज अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं। साल 2000 में ‘कहो न प्यार है’ फिल्म से ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड पाने का रिकॉर्ड बनाया। ऋतिक रोशन की गिनती उन स्टार्स में होती है जो सबसे मंहगे और शाही घर में रहते हैं। वह आलीशान घर में रहते हैं और लाखों की गाड़ी में घूमते हैं। वह लग्जरी लाइफ जीते हैं।
ऋतिक रोशन ने सक्सेसफुल बॉलीवुड डेब्यू के तुरंत बाद ही संजय खान की बेटी सुजैन खान से शादी कर ली थी। हालांकि अब दोनों का तलाक हो गया है। उन्होंने अपनी पत्नी सुजैन खान को तलाक के बाद 380 करोड़ दिए थे। दोनों का तलाक पूरी दुनिया के सबसे महंगे तलाकों में से एक है। 21 सालों में ऋतिक रोशन ने बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दीं। अपनी पहली फिल्म से कई अवॉर्ड्स जीतने वाले ऋतिक रोशन फोर्ब्स की लिस्ट में मोस्ट पॉपुलर शख्सियत रहे हैं। भले ही ऋतिक को अभिनय विरासत में मिली हो लेकिन इसके लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी है।
![Hrithik Roshan's Transformation] कहो ना प्यार है से वॉर तक: इन सभी वर्षों में ऋतिक रोशन के एक्सेप्शनल बॉडी ट्रांसफॉरमेशन की जाँच करें | IWMBuzz हिन्दी](https://www.iwmbuzz.com/hindi/wp-content/uploads/2021/05/from-kaho-na-pyaar-hai-to-war-check-out-hrithik-roshans-exceptional-body-transformation-in-all-these-years-920x518.jpg)
ऋतिक ने बहुत छोटी सी उम्र में ही अभिनेता बनने का निर्णय ले लिया था, लेकिन उनके पिता राकेश रोशन चाहते थे कि वह पहले अपनी पढ़ाई पूरी कर लें। ऋतिक अपने आप को दूसरों से अलग समझते थे, क्योंकि वह बढ़े हुए अंगूठे के साथ पैदा हुए थे। वह छह साल के थे तब तक हकलाते थे। स्कूल में उनके बोलने का मजाक न बने, इसलिए वह मौखिक परीक्षाओं से बीमारी का बहाना करके बचा करते थे। रोजाना की स्पीच थेरेपी से उन्हें ठीक से बोलना सिखाया गया।