नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। वहीं आग पर काबू पाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है वहां टमाटर रखने के लिए बनाया गया शेड है।
