बलौदाबाजार। पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है। शराब पीने की बात पर वाद विवाद होना महिला की हत्या का मुख्य कारण बना। थाना सिटी कोतवाली के ग्राम नयापारा डमरू की घटना है। रिश्तेदार के यहां पत्नी ने शराब पीली। बर्थडे पार्टी में नशे में डांस करने से विवाद हुआ। नाम आरोपी- फिरतु राम निषाद उम्र 32 वर्ष है।
ग्राम नयापारा से मृत्यु की सूचना पर हमराह स्टाफ के घटना स्थल पहुंचने पर प्रार्थी राजेन्द्र जायसवाल पिता लाली जायसवाला उम्र 43 साल साकिन नयापारा ने रिपोर्ट दर्ज कराया गांव के फिरतु निषाद का रिश्तेदार गोविन्द निषाद मेरे घर पर आकर बताया कि फिरतु निषाद अपनी पत्नी को रात्रि 22/00 बजे शराब पीने की बात को लेकर वाद विवाद होकर सील पत्थर से सिर मे मारकर हत्या कर दिया गया है।