कानपुर। सऊदी अरब में बैठे पति ने वीडियो कॉल में पत्नी की आइब्रो बनी देखी तो वह इतना भड़क गया कि उसने उसे फोन पर ही तीन तलाक दे डाला। यहां ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान पीड़िता तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा लिखवाने के लिए बादशाहीनाका थाने के चक्कर लगा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़िता मिल नहीं रही है। कुली बाजार निवासी गुलसबा ने बताया कि उनका निकाह 17 जनवरी 2022 को कोहना फूलपुर प्रयागराज निवासी मोहम्मद सालिम के साथ अनवरगंज के शालीमार गेस्ट हाउस में हुआ था।
निकाह के दौरान 25 हजार मेहर तय किया गया था। गुलसबा के मुताबिक 30 अगस्त 2023 को मोहम्मद सालिम काम के लिए सऊदी अरब चले गए। उसके बाद उनसे प्रतिदिन फोन पर बात होने लगी।इधर, ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। वह दहेज से खुश नहीं थे और एक कार की मांग करने लगे। प्रताड़ना से तंग आकर वह प्रयागराज से कानपुर लौट आई। पीड़िता के मुताबिक वह ससुरालीजनों की प्रताड़ना इस नाते सहन करती रही क्योंकि उसे लगता था कि एक दिन पति लौटकर आएंगे तो सब ठीक हो जाएगा।पीड़िता के मुताबिक 4 अक्तूबर 2023 को पति ने उसे आईएमओ एप के जरिए वीडियो कॉल किया। उस वक्त रात का साढ़े नौ बज रहा था। पति थोड़ी देर तो बात करते रहे।
