यूपी:- बिहार की एक खबर सुर्खियों में है. यहां एक हारमोनियम बजाने वाली की पत्नी अपने आशिक के साथ फरार हो गई, यह घटना तब हुई जब पति किसी समारोह में हारमोनियम बजाने गया हुआ था. पत्नी के भाग जाने से पति का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा दोनों ने 8 साल पहले लव मैरिज की थी.
असम की रहने वाली है शख्स की पत्नी
मामला बिहार के मधुबनी के बासोपट्टी प्रखंड स्थित खिनहर गांव का है. यहां का रहने वाला रंजीत मंडल अपने गुजारे के लिए हारमोनियम बजाता है. उसने 8 साल पहले असम की रहने वाली एक लड़की से लव मैरिज की थी. 3 साल तक दोनों असम में ही रहे. 3 साल के बाद दोनों बिहार के अपने गांव आ गए. दोनों में सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था. पति अपना आर्केस्टा में हारमोनियम बजाता. वहीं पत्नी गांव के ही एक स्कूल में रसोइये का काम करती थी.
पत्नी को वीडियो काल करते पकड़ा था रंजीत ने
रंजीत ने अपनी पत्नी को एक बार किसी एक शख्स के साथ वीडियो काल करते हुए पकड़ा हुआ था, लेकिन प्रेम जाल में पड़े रंजीत को पत्नी बहला-फुसलाकर मना लिया और कह दिया कि वह रसोइया संघ से जुड़ी है उसी के संदर्भ में एक मीटिंग कर रही थी. रंजीत आगे बताता है कि उसकी पत्नी काफी सुंदर थी, जिसकी वजह से गांव के लोगों से उसके शिक्षकों के साथ संबंध होने की खबर लोगों से मिली, लेकिन रंजीत कहता है कि उसे पूरा विश्वास था कि उसकी पत्नी ऐसा नहीं कर सकती.
समस्तीपुर के लड़के पर भगाने का शक
रंजीत ने बताया कि उसे समस्तीपुर जिले के एक लड़के पर शक है. उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है. आगे रंजीत कहता है कि यह लड़का कोई और नहीं वहीं जिससे बात करते हुए मैंने पत्नी को पकड़ा था. वह कहता है कि मैंने उस दिन पत्नी पर भरोसा करके गलती की अगर मैं उसी दिन हिसाब बराबर कर देता तो आज यह दिन देखने को नहीं पड़ता. घटना 8 जुलाई की है जब रंजीत घर से बाहर हारमोनियम बजाने गया था उसी के जाने के बाद पत्नी घर से फरार हो गई. हालांकि 13 जुलाई को पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है.
