Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » CG: परिवार वालों को मैसेज पर कहा आ रहा हूं घर… फिर कपड़ा व्यापारी के चालक की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश
    RAIPUR

    CG: परिवार वालों को मैसेज पर कहा आ रहा हूं घर… फिर कपड़ा व्यापारी के चालक की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश

    By Tv 36 HindustanJuly 19, 2025Updated:July 19, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गरियाबंद:- मैनपुर ब्लॉक के अमलीपदर थाना अंतर्गत घूमरा पदर गांव का 26 वर्षीय युवक लोकेश सोरी की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई. लोकेश रायपुर के एक कपड़ा व्यापारी के यहां वाहन चालक के रूप में काम करता था. युवक के आत्मघाती कदम से मौके पर हड़कंप मच गया.

    मिली जानकारी के अनुसार, लोकेश ने शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे अपने परिजनों को मैसेज कर बताया कि वह आज घर वापस लौट रहा है. लेकिन दिन ढलने तक वह घर नहीं पहुंचा. बाद में खबर आई कि वह कांकेर स्थित एक होटल के कमरे में मृत पाया गया.

    बताया जा रहा है कि व्यापारी के सभी स्टाफ कांकेर में लगे कपड़े के एक सेल में गए हुए थे. लोकेश होटल लेक व्यू के कमरे क्रमांक 213 में ठहरा हुआ था. उसने नहाने की बात कहकर अपने साथियों से होटल में रुकने की बात कही. लेकिन जब काफी देर तक वह सेल में नहीं पहुंचा और उसका फोन भी नहीं उठ रहा था, तो साथियों ने होटल मैनेजर से संपर्क किया.

    मैनेजर जब कमरे में पहुंचा और दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया, जहां लोकेश पंखे से लटका हुआ पाया गया.

    इस घटना की जानकारी जब कपड़ा व्यापारी ने परिजनों को दी तो गांव में मातम पसर गया. परिजन बेसुध हैं और शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं.

    हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया. सुबह घर लौटने का मैसेज करने वाला युवक आखिर किन हालातों में इतना टूट गया कि उसे यह घातक निर्णय लेना पड़ा, यह जांच का विषय है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

    Post Views: 965

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleदंतेवाड़ा जिले में एक भी पैथोलॉजी लैब वैध नहीं, नक्सलगढ़ में मरीजों के साथ खिलवाड़
    Next Article CG: बड़ा हादसा, रफ्तार बस पुल की रेलिंग से टकराई, एक की मौत, कई यात्रा घायल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…

    February 17, 2026

    पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…

    February 17, 2026

    उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल सीएम सायं…

    February 17, 2026

    ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सुदूर अंचलों के श्रद्धालुओं को मिला इस धाम का सौभाग्य, मुख्यमंत्री ने कहा यही जनसेवा की प्रेरणा…
    • पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध सीएम साय…
    • उज्ज्वला गैस, पिंक ई-रिक्शा और गार्बेज रिक्शा वितरण से आत्मनिर्भरता को मिला नया संबल सीएम सायं…
    • ना कोई ब्राह्मण, ना क्षत्रिय, ना दलित ये गांव हुआ ‘जातिमुक्त’, देश भर के लिए बना मिसाल…
    • होली पर जश्न को मिला सरकारी सहारा प्रदेश में शराब बिक्री पर नहीं रहेगा ब्रेक…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?