Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया आईएएस अधिकारी, 47 लाख नकद बरामद
    News

    10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया आईएएस अधिकारी, 47 लाख नकद बरामद

    By Tv 36 HindustanJune 9, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भुवनेश्वर:- ओडिशा के कालाहांडी जिले में सतर्कता विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2021 बैच के आईएएस अधिकारी धीमन चकमा को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। धरमगढ़ में उप-कलेक्टर के रूप में तैनात चकमा के सरकारी आवास पर छापेमारी के दौरान 47 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। सतर्कता विभाग के अनुसार, धीमन चकमा ने एक स्थानीय व्यापारी से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 10 लाख रुपये पहली किश्त के रूप में मांगे गए।

    यह राशि व्यापारी की जयपटना क्षेत्र में स्थित स्टोन क्रशर इकाई के खिलाफ कार्रवाई की धमकी देकर वसूली जा रही थी। शिकायतकर्ता ने सतर्कता विभाग से संपर्क किया, जिसके बाद एक जाल बिछाया गया। रविवार को, चकमा को उनके धरमगढ़ स्थित सरकारी आवास पर 10 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया। सतर्कता निदेशक यशवंत जेठवा ने बताया कि चकमा ने नोटों के बंडल को अपने हाथों से जांचा और उन्हें अपने ऑफिस टेबल की दराज में रखा, जहां से राशि बरामद की गई। रासायनिक परीक्षण में उनके हाथों और दराज की सतह पर रिश्वत के निशान पाए गए।

    पकड़े जाने के बाद सतर्कता विभाग ने चकमा के सरकारी आवास पर तलाशी शुरू की, जिसमें विभिन्न स्थानों पर छिपाए गए 47 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। यह राशि अलग-अलग मूल्यवर्ग के नोटों में थी, और इसका स्रोत अभी जांच के दायरे में है। सतर्कता विभाग की टीमें अन्य संभावित संपत्तियों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं। सतर्कता निदेशक ने कहा, जांच अभी प्रारंभिक चरण में है, और हम इस मामले की गहराई तक जाएंगे।

    कौन हैं धीमन चकमा

    36 वर्षीय धीमन चकमा त्रिपुरा के कंचनपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने अगरतला के राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक किया है। UPSC परीक्षा पास करने के बाद वे पहले ओडिशा के मयूरभंज में भारतीय वन सेवा अधिकारी के रूप में तैनात थे, इसके बाद IAS में चयनित हुए। उनकी इस उपलब्धि ने कई UPSC अभ्यर्थियों को प्रेरित किया था, लेकिन यह घोटाला उनके करियर पर काला धब्बा बन गया है।

    Post Views: 1,325

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleRealme Narzo 80 Lite 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन
    Next Article सोनम ने सुपारी किलर्स को भेजी लोकेशन, पति राजा से दूर जाकर चैट करती दिखी, शिलांग होटल का फुटेज आया सामने
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इंसानियत शर्मसार दो औरतों ने अपनी सहेली को घर में घुसकर ऐसे मारा कि मौत भी दया करे प्राइवेट पार्ट पर…..

    February 4, 2026

    लो रेलवे का नया नियम टीटीई अब नहीं करेगा इंतजार, बोर्डिंग स्टेशन पर न पहुंचे तो टिकट होगी…

    February 4, 2026

    चांदी की कीमतों में गिरावट ने बढ़ाई धड़कन, सोच-समझकर करें इसमें…

    February 4, 2026

    धान खरीदी किसानों के हित में मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था…

    February 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इंसानियत शर्मसार दो औरतों ने अपनी सहेली को घर में घुसकर ऐसे मारा कि मौत भी दया करे प्राइवेट पार्ट पर…..
    • लो रेलवे का नया नियम टीटीई अब नहीं करेगा इंतजार, बोर्डिंग स्टेशन पर न पहुंचे तो टिकट होगी…
    • चांदी की कीमतों में गिरावट ने बढ़ाई धड़कन, सोच-समझकर करें इसमें…
    • धान खरीदी किसानों के हित में मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर अतिरिक्त दो दिवस धान खरीदी की व्यवस्था…
    • मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?