नई दिल्ली: अक्सर लोगों को नींद में कई तरह के सपने आते हैं. इनमें से कुछ सपने ऐसे होते हैं, जिसके आने पर नींद में ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, तो वहीँ कुछ सपनों में डरावने मंजर दिखने लगते हैं. कहा जाता है कि सपनों पर किसी का भी नियंत्रण नहीं होता है।
ऐसी मान्यता है कि हर सपने का हमारे निकट भविष्य से कोई न कोई संबंध होता है। अक्सर आपने सपने में यात्रा भी करी होगी। यह यात्रा ट्रेन, हवाई जहाज, कार, किसी के भी साथ हो सकते हैं। इस तरह के यात्रा संबंधी सपनों के पीछे क्या संकेत हो सकता है? आइए जानते हैं यात्रा से जुड़े विभिन्न सपनों के बारे में स्वप्न शास्त्र क्या कहता है।
हवाई जहाज से यात्रा करने का सपना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि आप स्वयं को हवाई जहाज में यात्रा करते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपका कोई बहुत बड़ा और बहुत समय से रुका हुआ कार्य पूरा होने वाला है। इसके अलावा आपकी अपने किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। यह सपना इस बात का संकेत है कि भाग्य आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है।
सपने में ट्रेन में यात्रा करते देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में यदि आपने ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आप किसी अनावश्यक बातों से परेशान या चिंतित रहेंगे। सपने के अनुसार आप दूसरों के कार्य या प्रतिलरियाएं देखकर दुखी न हो बल्कि अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें।
सपने में ट्रेन के पीछे भागना
यदि सपने में आप ट्रेन के पीछे भाग रहे हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आप अपने कार्य को लेकर गंभीर नहीं हैं। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि आपको अपने कार्य के प्रति सक्रिय रहने की आवश्यकता है अन्यथा मौके हाथ में आते आते छूट जाएंगे ।