Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रूस को अगर मदद देगा चीन तो भुगतने होंगे परिणाम: अमेरिका
    अंतरराष्ट्रीय

    रूस को अगर मदद देगा चीन तो भुगतने होंगे परिणाम: अमेरिका

    By Tv 36 HindustanMarch 14, 2022No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    वाशिंगटन, 14 मार्च।अमेरिका ने चीन को चेतावनी दी है कि वह अगर यूक्रेन में हमला करने वाले रूस की किसी भी तरह से मदद करता है तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
    अमेरिकी मीडिया में आयी रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गयी। ऐसी चेतावनी साेमवार को रोम में अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और चीन के विदेश नीति सलाहकार येन जीकी के बीच होने जा रही बैठक से कुछ घंटों पहले ही सामने आयी है।
    यूक्रेन में रूस के हमले के बाद से दोनों देशों के बीच यह उच्च स्तरीय बैठक से ठीक पहले एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से आयी इस रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस ने चीन से यूक्रेन में ड्रोन सहित अन्य सैन्य मदद की मांग की है। अमेरिकी मीडिया में आयी रिपोर्ट में नाम न छापने की शर्त पर अधिकारियों के हवाले से रविवार को बताया गया कि रूस ने यूक्रेन पर हमले के दो सप्ताह बाद ही 24 फरवरी को सैन्य मदद मांगी थी। दूसरी ओर अमेरिका में चीनी दूतावास ने ऐसे किसी तरह के अनुरोध की जानकारी होने से इंकार किया है।
    इस युद्ध के शुरू होने से ही चीन ने रूस को अपना समर्थन दिया था लेकिन उसके द्वारा सार्वजनिक रूप से रूस की सैन्य या आर्थिक मदद दिये जाने की कोई जानकारी नहीं है। यदि रूस ने ऐसा अनुरोध किया भी है तो चीन ने इस पर क्या जवाब दिया यह अभी तक पता नहीं है। चीनी दूतावास के प्रवक्ता लियु पेंग्यू ने रविवार को सीएनएन को बताया कि उन्हें रूस से किये गये इस तरह के किसी अनुरोध की जानकारी नहीं है।
    सीएनएन अमेरिका में रूसी दूतावास से भी इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं कर पाया है। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने सीएनएन को रविवार को बताया कि चीन यदि रूस को मदद देगा तो यह हमारे लिए चिंता की बात है। उन्होंने कहा “ हम भी देख रहे हैं कि अगर चीन रूस को किसी भी तरह से मदद करता है तो यह हमारे लिए चिंता का विषय है और हमने चीन का साफ साफ बता दिया है कि अगर वह ऐसा करता है तो उसे इसके बडे़े परिणाम झेलने होंगे।
    दूसरी ओर चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने कहा “ मैंने कभी नहीं सुना कि यूक्रेन की स्थिति को लेकर चीन कभी चिंतित हुआ है हम पूरी गंभीरता के साथ उम्मीद करते हैं कि स्थिति सामान्य होगी और जल्द ही इस इलाके में शांति स्थापित होगी।
    उन्होंने कहा “ अभी सबसे जरूरी यह है कि स्थिति को और तनावपूर्ण होने से रोका जाए ताकि बात हाथ से न निकल जाए। अगर ऐसा होता है तो युद्ध में शामिल दोनों देशों के साथ साथ पूरी दुनिया को इसके प्रभाव झेलने होंगे। चीन इस तनाव को कम करने और मानवीय संकट को रोकने की अपील करता है। चीन यूक्रेन को मानवीय मदद मुहैया करा रहा है और आगे भी कराता रहेगा।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबड़े पापा ने 13 साल की भतीजी से किया रेप, गिरफ्तार
    Next Article भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी अपने 3 दिवसीय दौरे पर बस्तर पहुंचीं
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ईरान में न्यूक्लियर रेडिएशन का अलर्ट, IAEA के दावे से मचा हड़कंप, इन शहरों को कराना पड़ सकता है खाली…

    March 2, 2026

    इजरायल-अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, 30 ठिकानों पर एक साथ धमाके कांप उठी ये धरती…

    February 28, 2026

    ड्रग्स कॉर्टेल या तेल का खेल ट्रंप का ‘मास्टरप्लान’ है वेनेजुएला पर अटैक, भारत के ऊपर भी ये मंडरा रहा भयानक संकट…

    January 3, 2026

    ट्रंप ने लांच किया गोल्ड कार्ड 9 करोड़ रुपए में मिलेगी अमेरिकी नागरिकता, बोले-‘ग्रीन कार्ड की तुलना में इसके बड़े फायदे’…

    December 12, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज कई राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, क्या फिर पलटी मारेगा मौसम जाने यहां से…
    • अब लगेगा बड़ा झटका अप्रैल से बढ़ सकते हैं बिजली के दाम, जानें क्या है पूरा प्लान…
    • कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, इन 7 दिग्गजों पर लगाया दांव…
    • अब 1 अप्रैल से बदल रहा सैलरी का तरीका, टैक्स में बदलाव का भी असर, कर्मचारियों के लिए खबर…
    • आज का राशिफल क्या आज बदल जाएगी आपकी तकदीर सोमवार के राशिफल में छिपा है हर समस्या का समाधान…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?