नई दिल्ली:- डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो जिंदगीभर बनी रहती है। ऐसे में इस बीमारी की वजह से अन्य कई हेल्थ प्रॉब्लम्स के बढ़ने का रिस्क भी लगातार बना रहता है और यह रिस्क समय के साथ बढ़ भी सकता है। डायबिटीज मरीजों को हर हाल में अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है क्योंक रक्त में ग्लूकोज या शुगर की अतिरिक्त मात्रा डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है.
अक्सर देखा जाता है कि डायबिटीज के रोगियों को रात के समय कई परेशानियां होने लगती हैं। बार-बार बाथरूम जाने, सिर दर्द होने, नींद न आने और हाथों पैरों में दर्द के साथ खुजली जैसे लक्षण डायबिटीज में रात के समय ही दिखायी देते हैं। वहीं, सुबह उठने के बाद लोगों का ब्लड शुगर लेवल भी बहुत हाई होता है। हाई शुगर रीडिंग्स देखकर लोग अक्सर घबरा जाते हैं। इस स्थिति से बचने और शुगर लेवल कम रखने के लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकते हैं। रात में सोने से पहले कुछ बातों का ख्याल रखकर आप अगले दिन शुगर लेवल कम कर सकते हैं।
शुगर कंट्रोल के लिए रात में सोने से पहले करें ये काम
दरअसल रात में पैंक्रियाज को ठीक तरीके से काम करने में दिक्कत आने लगती है जिसकी वजह से इंसुलिन का उत्पादन भी कम होने लगता है। इसमें तब और भी दिक्कत होती है जब लोग रात में हेवी खाना खाते हैं ये हाई-कैलोरी वाले फूड्स का सेवन करते हैं। यह कैलोरी खून में मिक्स होकर ग्लूकोज लेवल बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में रात में हल्का और आसानी से पचने वाला खाना खाएं। ज्यादा तेल-घी वाली चीजें, फ्राइड, क्रीम वाली ग्रेवी या मिठाइयां खाने से बचें। इसी तरह प्रोसेस्ड फूड्स जैसे पिज्जा, बर्गर और केक आदि खाने से बचें
वॉक करें
रात में खाना खाने के बाद कुछ देर की वॉक करने से आपका शुगर लेवल कंट्रोल में रह सकता है। किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी आपके शरीर में इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ा देती है। इससे ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोका जा सकता है। कुछ स्टडीज में कहा गया है कि रात में खाना खाने के बाद 20 मिनट की वॉक डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।
योग करें
डायबिटीज मैनेज करने के लिए ऐसे योगासनों का अभ्यास करें जो पैंक्रियाज को काम करने में मदद करती हैं। वज्रासन ऐसा ही एक योगासन है जिसका अभ्यास आप रात में कर सकते हैं।
मिठाई से करें परहेज
रात में खाना खाने के बाद मिठाई, खीर या अन्य मीठी चीजों का सेवन ना करें। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल स्पाइक कर सकता है और आपके लिए अपनी स्थिति को मैनेज करना मुश्किल हो सकता है।
पानी पीते रहें
दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीएं। इसी तरह रात में सोने से पहले भी पानी जरूर पीकर ही सोने जाएं।
दांतों की सफाई
शुगर पेशेंट्स को दांतों और मसूड़ों से जुड़ी प्रॉब्लम्स का रिस्क अधिक होता है। इसीलिए, शुगर के मरीजों को रात में सोने से पहले अपने दांतों की साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।
