
शिमला, 17 अप्रैल । Mahant Yeti Narasimhanand: विवादित महंत यति नरसिंहानंद के एक संगठन ने रविवार को भारत को इस्लामिक देश बनने से बचाने के लिए हिंदुओं से अधिक बच्चों को जन्म देने का आह्वान किया।
Mahant Yeti Narasimhanand: हरिद्वार में घृणा भाषण मामले में जमानत पर बाहर आए महंत ने इस महीने मथुरा में हिंदुओं से देश को आगामी दशकों में ‘‘हिंदू-विहीन’’ बनने से रोकने के लिए अधिक बच्चों को जन्म देने का अनुरोध किया था।
अखिल भारतीय संत परिषद के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी यति सत्यदेवानंद सरस्वती ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है, क्योंकि यह हिंदू बहुल है।
उन्होंने हिमाचल प्रदेश में ऊना जिले के मुबारकपुर में संगठन की तीन दिवसीय ‘धर्म संसद’ के पहले दिन दावा किया कि मुसलमान नियोजित तरीके से कई बच्चों को जन्म देकर अपनी आबादी बढ़ा रहे हैं। सरस्वती ने कहा, ‘‘इसलिए हमारे संगठन ने भारत को इस्लामिक देश बनने से रोकने के लिए हिंदुओं से अधिक बच्चों को जन्म देने के लिए कहा है।