पहलगाम:– आतंकी हमले पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए सख्त हुआ भारत इस नापाक पड़ोसी के साथ हर तरह से संबंध तोड़ सकता है. इसकी शुरुआत भी हो चुकी है. भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार और आवाजाही के दो प्रमुख रास्ते अटारी और वाघा बॉर्डर बंद किए जा चुके हैं.
भारत पाकिस्तान से कई चीजें खरीदता है. दोनों देशों के बीच अगर व्यापार पूरी तरह ठप हुआ तो पाकिस्तान की कमर तो टूटेगी ही, साथ ही भारत में भी कई चीजें महंगी हो सकती हैं.
व्यापार ठप होने के कारण महंगी होने वाली चीजों में सबसे पहला नंबर आता है सेंधा नमक का. भारत में आने वाला सेंधा नमक केवल पाकिस्तान से ही आता है. भारत में व्रत त्यौहारों के दौरान सेंधा नमक की खूब खपत होती है. पाकिस्तान से व्यापार रुका तो ये महंगा हो सकता है.
भारत पाकिस्तान से बड़ी मात्रा में सूखे मेवे भी खरीदता है. बिजनेस ठप होने से भारत में ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में तेजी आ सकती है. हालांकि भारत सिर्फ पाकिस्तान से ही सूखे मेने नहीं मंगाता. इस क्षेत्र में भारत के पास कई विकल्प हैं.
चश्में में इस्तेमाल किए जाने वाले ऑप्टिकल लेंस भी वो सामान है जो भारत बड़ी मात्रा में पाकिस्तान से मंगाता है. पाकिस्तान से व्यापार ठप हुआ तो कुछ समय के लिए इसकी कीमतें भी बढ़ सकती हैं.
सेंधा नमक, ड्राइफ्रूट्स और लेंस के अलावा भारत पाकिस्तान से सीमेंट, पत्थर, चूना, कॉटन, स्टील, कार्बनिक केमिकल्स, मेटल कंपाउंड और चमड़े का भी सामान आयात करता है.
हालांकि व्यापार ठप होने का पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान है. इससे पाकिस्तान की पहले से ही बदहाल अर्थव्यवस्था धड़ाम हो सकती है. भारत पाकिस्तान को जैविक रसायन, फार्मास्यूटिकल्स (दवाइयां), प्लास्टिक और प्लास्टिक उत्पाद, कपास, कृषि उत्पाद (जैसे ताजे फल, सब्जियाँ, चाय, कॉफी, मसाले), चीनी, तिलहन, डेयरी उत्पाद, पशु चारा जैसे कई सामान निर्यात करता है.
