नई दिल्ली:- सर्दियों में ओस के कारण और अन्य मौसम में बाइक साफ करते हुए भी अक्सर पानी पेट्रोल टैंक में चला जाता है। वैसे तो उसमें से थोड़ा पानी खुद निकल जाता है। लेकिन अगर ज्यादा पानी हो जाए तो फिर परेशानी भी हो जाती हैं। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि पेट्रोल टैंक से पानी को किस तरह निकाला जा सकता है।
सर्दियों में परेशानी
सर्दियों में अक्सर लोग अपनी मोटरसाइकिल को बाहर खुले में खड़ा कर देते हैं। जिस कारण मोटरसाइकिल पर ओस जम जाती है। जब वह पानी बनती है तो कई बार पेट्रोल टैंक में भी पानी जाता है।
अन्य मौसम में भी परेशानी
सर्दियों के अलावा भी अन्य मौसम में बाइक को धोते हुए अक्सर पानी पेट्रोल टैंक में चला जाता है। थोड़ा-बहुत पानी तो खुद निकल जाता है। लेकिन जब पानी की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो कई बार यह पेट्रोल टैंक के अंदर भर जाता है। ऐसे में बाइक में पेट्रोल के साथ पानी भी जमा हो जाता है। जिससे बाइक चलाने में परेशानी होने लगती है।
होता है खतरा
जब पेट्रोल टैंक में पानी पहुंच जाता है। तो इससे बाइक के इंजन को भी खतरा बढ़ जाता है। पहले तो पानी पेट्रोल टैंक में होने के कारण बाइक स्टार्ट होने में परेशानी होती है। अगर बाइक स्टार्ट हो भी जाती है और उसे चलाया जाता है तो पानी का इंजन तक पहुंचने का खतरा भी होता है। अगर एक बार पानी इंजन तक पहुंच गया तो इंजन सीज भी हो सकता है। जिसे ठीक करवाने में रुपये खर्च होते हैं।
पानी जाने पर करें यह काम
अगर बाइक के पेट्रोल टैंक में पानी जाने की जानकारी आपको हो गई है। तो सबसे पहले बाइक को स्टार्ट ना करें और टैंक को खाली करें। ऐसा करने के लिए आप एक पाइप और बोतल लें। पाइप के जरिए बोतल में पूरा पेट्रोल भर लें। एक बार टैंक खाली करके बोतल को साइड में कुछ देर के लिए रख दें।
टैंक को खुला रहने दें
पेट्रोल टैंक को खाली करने के बाद उसे खुला रख दें। ऐसा करने से अगर कुछ पेट्रोल टैंक में रह गया होगा तो वो उड़ जाएगा। वहीं टैंक में मौजूद पानी भी गर्म होकर भाप बनकर उड़ जाएगा। जिससे आपकी बाइक में पेट्रोल और पानी दोनों ही खत्म हो जाएंगे
बोतल में भरे पेट्रोल
पानी मिले हुए पेट्रोल को बोतल में भरकर कुछ देर रखने से पेट्रोल और पानी अलग-अलग हो जाएंगे। पानी सतह के ऊपर और पेट्रोल सतह के नीचे आ जाएगा। बोतल खोलकर पानी को सावधानी से निकाल दें और फिर बोतल में सिर्फ पेट्रोल रह जाएगा। इस तरह से पेट्रोल से पानी को हटाकर आप बाइक के टैंक में फिर से साफ पेट्रोल को भरा जा सकता है।
मैकेनिक के पास जाकर ठीक करवाएं
अगर फिर भी आपको लगता है कि बाइक के पेट्रोल टैंक में पानी की मात्रा अभी-भी हो सकती है। तो आप बिना देरी किए ही मैकेनिक के पास जाएं और बाइक को अच्छी तरह से चेक करवाएं।
