नई दिल्ली :- एक समय में दो काम करने के साथ-साथ मेहनत भी कम लगती है। ऐसे में कुछ लोग हफ्ते में एक दिन निकाल कर कपड़े धुलते हैं तो वहीं कुछ लोग अल्टरनेट डेज पर यह काम करते हैं। लंबे समय तक मशीन का इस्तेमाल करने की वजह से मशीन से अजीब से स्मेल आने लगती है। इसका कारण मशीन में पानी, साबुन, धूल और कपड़े पर लगे हुए दाग इत्यादि जमा हो जाते हैं। ऐसे में समस-समय पर वाशिंग मशीन को साफ काफी जरूरी हो जाता है। अगर आपके घर में रखे वाशिंग मशीन से भी स्मेल आ रही है इन तरीकों से साफ कर सकती हैं।
वाशिंग मशीन के ड्रम में विनेगर डालकर उच्चतम तापमान पर चलाएं। समय पूरा होने के बाद उसमें आधा कप बेकिंग सोडा डालकर एक बार और घुमाए। बेकिंग सोडा मशीन में जमा चिपचिपा मैल और गंदगी को खत्म कर देता है। सिरका मशीन में मौजूद बदबू को खत्म कर देता है।
बदबू को खत्म करने के लिए नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नींबू को टुकड़े में काटकर वाशिंग मशीन के ड्रम में डालें। नींबू में एसिडिट गुण कीटाणुओं को मारने का काम करता है।
वाशिंग मशीन को साफ करने के लिए आप टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए टूथपेस्ट का घोल बनाकर बेकार पड़े ब्रश की मदद से गंदे हिस्से जैसे डिटर्जेंट ट्रें या गास्केटस को साफ कर सकती हैं।
वाशिंग मशीन से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। इसके लिए वाशिंग पानी में डालकर उसमें डिटर्जेंट मिलाएं। अब मशीन को ऑन करके पांच मिनट के लिए चलाएं। ऐसा करने से मशीन में मौजूद बैक्टीरिया और अन्य जीवाणु नष्ट हो जाएंगे।
वाशिंग मशीन से स्मेल आने की पीछे का कारण नमी के कारण उत्पन्न होने वाले बैक्टीरिया होते हैं। इसके साथ ही मशीन में वाटर ड्रेन की समस्या, डिटर्जेंट और फैब्रिक सॉफ्नर आदि के साफ न होने की वजह से बदबू आने वाली स्थिति पैदा होती है।
