Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सांस लेने में अगर होती है दिक्कत तो भूल कर भी ना करें नजर अंदाज, हो सकता है बड़ी बीमारी का संकेत
    जीवन शैली

    सांस लेने में अगर होती है दिक्कत तो भूल कर भी ना करें नजर अंदाज, हो सकता है बड़ी बीमारी का संकेत

    By Tv 36 HindustanAugust 31, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी लोग अपनी सेहत का उस तरह ख्याल नहीं रख पाते, जिस तरह रखना चाहिए। ऐसे में देखा गया है कि कुछ लोग समय से पहले ही बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं. यहीं वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स शरीर को फिट रखने की सलाह देते हैं, ताकि इन बीमारियों से बचा जा सके.

    इंसान के शरीर में होने वाली किसी भी सीरियस प्रॉब्लम का अंदाजा समय रहते उसके लक्षणों के आधार पर लगाया जा सकता है। हालांकि कुछ लक्षण आपको भ्रमित कर सकते हैं जिनके बारे में सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। सांस लेने में कठिनाई होना ऐसी ही एक समस्या है, जिसे आमतौर पर फेफड़ों की दिक्कत या अस्थमा मान लिया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि यह हार्ट अटैक का शुरुआती संकेत भी हो सकता है?

    हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं, सांस से संबंधित किसी भी तरह की दिक्कत को नजरअंदाज बिल्कुल नहीं किया जाना चाहिए। फेफड़ों या हृदय की समस्याएं गंभीर स्थितियों में जानलेवा हो सकती हैं, ऐसे में इनसे बचाव को लेकर सभी लोगों को विशेष सतर्कता बरतते रहने की आवश्यकता होती है।

    डॉक्टर्स बताते हैं, सांस लेने में होने वाली कठिनाई की समस्या हृदय की गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकती है। यदि आपको पिछले कुछ समय से इस तरह की दिक्कतों का अनुभव हो रहा हो तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह लेकर परीक्षण जरूर करवाएं। समय रहते स्थिति का सही निदान होना आपको गंभीर समस्याओं के जोखिम से बचाने में मददगार हो सकता है।

    हृदय रोगों का लक्षण

    डॉक्टर्स कहते हैं, सामान्यतौर पर धमनियों के अवरुद्ध होने की स्थिति में सांस लेने में कठिनाई महसूस होती रह सकती है। धमनियों में कई कारणों से रुकावट हो सकती है, यदि इस स्थिति को अनुपचारित छोड़ दिया जाए तो इससे दिल का दौरा पड़ने का खतरा हो सकता है। सांस लेने में होने वाली कठिनाइयों का हर बार हृदय की समस्याओं का संकेत होना भी आवश्यक नहीं है, कुछ स्थितियों में सीने में जकड़न के कारण भी ऐसी दिक्कत हो सकती है। हालांकि इन सभी स्थितियों का समय रहते इलाज और उपचार होना आवश्यक माना जाता है।

    Post Views: 0

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleफर्जी महिला पुलिस अधिकारी गिरफ्तार , डरा – धमका कर प्रार्थी से अपने फोन पे खाते में 18 लाख रूपये जमा करवा लिया
    Next Article देशभर में आज पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में क्या है लेटेस्ट रेट, जानिए….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…

    March 11, 2026

    मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…

    March 11, 2026

    यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…

    March 11, 2026

    खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…

    March 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • दक्षिण का भाग्य बदलेगी पीएम मोदी की ‘मास्टर’ सौगात इन राज्यों को 16,000 करोड़ का बड़ा तोहफा…
    • मिडिल-ईस्ट वार से यूपी में कमर्शियल LPG की किल्लत, बंद होने के कगार पर होटल-रेस्टोरेंट, अब ये कह रहे दुकानदार…
    • यहाँ 50 साल बाद बनेगी नई ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप का बड़ा ऐलान रिलायंस का 300 बिलियन डॉलर निवेश…
    • खुशखबरी अब इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये…
    • आज का राशिफल आज इन राशियों के लिए खास रहने वाला है दिन, जानें सभी 12 राशियों का हाल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?