Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » अगर यह काम किया जाए तो खत्म हो जाएगा बोन कैंसर…..
    News

    अगर यह काम किया जाए तो खत्म हो जाएगा बोन कैंसर…..

    By Tv 36 HindustanAugust 21, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    )हैदराबाद : कैंसर की कोशिकाएं हमारे शरीर के किसी भी हिस्से में पनप सकती हैं यहां तक की हमारी हड्डियां भी इससे सुरक्षित नहीं है. हड्डियों का कैंसर या बोन कैंसर वैसे तो कैंसर के कम प्रचलित प्रकारों में से एक माना जाता है यानी इसके अपेक्षाकृत कम मामले देखने-सुनने में आते हैं, लेकिन ज्यादा चिंता की बात यह है कि बोन कैंसर के ज्यादा मामले बच्चों और युवाओं में देखने में आते हैं.हड्डियों में कैंसर का कारण : देहरादून के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ हेम जोशी बताते हैं कि हड्डियों का कैंसर एक गंभीर और जटिल बीमारी है, जो हड्डियों के ऊतकों में असामान्य और अनियंत्रित कोशिका वृद्धि के कारण होती है.

    वह बताते हैं कि वैसे तो यह बीमारी जीवन के किसी भी चरण में हो सकती है, लेकिन आमतौर पर यह बच्चों और युवाओं में अधिक देखी जाती है. यही नहीं पुरुषों में हड्डियों के कैंसर का जोखिम महिलाओं की तुलना में थोड़ा अधिक होता है.वह बताते हैं कि कैंसर कोशिकाओं के पनपने के स्थान तथा कुछ अन्य अवस्थाओं के आधार पर बोन या अस्थि कैंसर के आमतौर पर चार प्रकार माने जाते हैं, ऑस्टियो सारकोमा, इविंग सारकोमा, चोंड्रोसारकोमा और कॉड्रोमा. इनमें ऑस्टियो सारकोमा के सबसे ज्यादा मामले देखे जाते हैं और इसके मामले युवाओं में अधिक देखे जाते हैं. वहीं चोंड्रोसारकोमा बुजुर्गों में अधिक पाया जाता है. डॉ हेम जोशी बताते हैं कि हड्डियों में कैंसर के लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं जिनमें से कुछ इस प्रकार हैं.

    आनुवंशिक कारक: यदि परिवार में किसी को हड्डियों का कैंसर हुआ है, तो अन्य सदस्यों में इसके होने की संभावना बढ़ जाती है.आयनीकरण विकिरण: उच्च स्तर के विकिरण के संपर्क में आने से हड्डियों के कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है. यह विकिरण चिकित्सा उपचार या परमाणु दुर्घटनाओं के कारण हो सकता है.

    अन्य कैंसर: कुछ मामलों में, शरीर के अन्य भागों में कैंसर हड्डियों में फैल सकता है. इसे मेटास्टैटिक बोन कैंसर कहते हैं.हड्डियों में कैंसर के लक्षणडॉ हेम जोशी बताते हैं कि प्रभावित स्थान व कैंसर के प्रभाव के आधार पर हड्डियों में कैंसर के लक्षण भिन्न-भिन्न हो सकते हैं. यहां यह जानना भी जरूरी हैं इस कैंसर के बहुत से कुछ प्रकारों में बीमारी के प्रारंभिक चरणों में लक्षण अस्पष्ट हो सकते हैं. लेकिन जैसे-जैसे रोग का प्रभाव बढ़ने लगता है, लक्षणों को समझा जा सकता है बशर्ते व्यक्ति अपने स्वास्थ्य तथा शरीर को लेकर सचेत हो. बोन कैंसर के कुछ सामान्य लक्षण जो लगभग सभी प्रकार के कैंसर में नजर आ सकते हैं उनमें से कुछ इस प्रकार हैं.

    हड्डियों में दर्द हड्डियों के कैंसर का सबसे आम लक्षण है. यह दर्द रात में या गतिविधियों के दौरान बढ़ सकता है.प्रभावित क्षेत्र में सूजन हो सकती है, जो कि त्वचा पर दिखाई दे सकती है या महसूस की जा सकती है.हड्डियों में कमजोरी या भंगुरता आ सकती है, जिससे हड्डियां आसानी से टूट सकती हैं.बिना किसी विशेष कारण के अत्यधिक थकान महसूस हो सकती है.अचानक वजन कम होना भी हड्डियों के कैंसर का संकेत हो सकता है.बार-बार बुखार आना और रात में अत्यधिक पसीना आना भी लक्षण हो सकते हैं.

    निदान व उपचारडॉ हेम जोशी बताते हैं कि हड्डियों में कैंसर एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इसके जानलेवा प्रभाव अपेक्षाकृत कम देखने में आते हैं. हालांकि बोन कैंसर के कारण कुछ गंभीर मामलों में शरीर के प्रभावित स्थानों को सर्जरी की मदद से शरीर से अलग भी किया जा सकता है, जैसे यदि किसी के पांव की हड्डी में कैंसर गंभीर रूप में पनप चुका हो और दवा व सामान्य इलाज से उसके ठीक होने में मुश्किल हो रही हो तो कैंसर शरीर के अन्य अंगों में ना फैले इसके लिए सर्जरी के माध्यम से उस पैर को शरीर से अलग किया जा सकता है.लेकिन आज के समय में बोन कैंसर को लेकर चिकित्सा के क्षेत्र में काफी तरक्की भी हुई है. इस प्रकार की अवस्था में वास्तविक या कृत्रिम अस्थि ग्राफ्ट यानी कैंसर ग्रस्त हड्डी को शरीर से बाहर निकालकर उसके स्थान पर कृत्रिम अस्थि या शरीर के किसी अन्य हिस्से से अस्थि को निकालकर ग्राफ्ट किया जा सकता है. लेकिन यहां यह जानना जरूरी हैं कि ग्राफ्टिंग प्रक्रिया कुछ विशेष मामलों में ही संभव है. वहीं ऐसे लोग जिन्हे बोन कैंसर के चलते अपना हाथ या पांव गंवाना पड़ा हो वे कृत्रिम अंगों की मदद ले सकते हैं.

    वह बताते हैं कि बोन कैंसर के सामान्य उपचार के लिए चिकित्सक सर्जरी, विकिरण चिकित्सा, दवाओं, कीमोथेरेपी व कुछ अन्य प्रकार की थेरेपी जैसी प्रक्रियाओं को अपनाते हैं. लेकिन कैंसर से पूरी तरह से ठीक होना या उसके उपचार का पूरी तरह से सफल होना इस बात पर भी निर्भर करता हैं कि कैंसर किस प्रकार का है तथा किस क्षेत्र में फैल रहा है. इसके अलावा यदि समय से यानी रोग की शुरुआत में ही इसके लक्षणों को समझ कर इसका उपचार शुरू कर दिया जाय तो काफी मामलों में पीड़ित पूरी तरह से ठीक हो जाता है. और उसके दोबारा प्रभावित करने की आशंका भी कम रहती हैं.सजग रहेंडॉ हेम जोशी बताते हैं कि चाहे कैंसर हो या कोई भी अन्य जटिल रोग, यदि समय से उसकी पहचान होकर उसका सही इलाज शुरू हो जाए तो ज्यादातर मामलों में पीड़ित के ठीक होने व स्वस्थ जीवन जीने की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए बहुत जरूरी हैं कि लोग अपने शरीर को लेकर सचेत रहे.

    ना सिर्फ असामान्य बल्कि सामान्य ही सही लेकिन लगातार होने वाली समस्याओं को तथा शरीर में हो रहे परिवर्तनों व असहजता को समझे और उन्हे लेकर चिकित्सक से परामर्श लेकर जांच करवाए. इसके अलावा नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य जांच(रक्त, पेशाब जांच आदि) करवाना भी काफी लाभकारी रहता है. ऐसा करने से यदि शरीर में कोई समस्या पनप रही है लेकिन उसके लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं तो उनके बारें में भी समय रहते जानकारी मिल सकती है.

    Post Views: 455

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबिल पेमेंट करते समय मोबाइल नंबर पूछे जाने पर क्या नंबर देना जरूरी, जानिए क्या कहता है कानून..…
    Next Article सुबह खाली पेट पीने के होते हैं 10 फायदे, जानिए……..
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…

    February 16, 2026

    प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…

    February 16, 2026

    जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…

    February 16, 2026

    धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…
    • प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…
    • जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…
    • धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…
    • राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?