Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » रजिस्ट्री कराने के बाद अगर नहीं किया ये काम तो हाथ से निकल सकती है प्रॉपर्टी…
    News

    रजिस्ट्री कराने के बाद अगर नहीं किया ये काम तो हाथ से निकल सकती है प्रॉपर्टी…

    By Tv 36 HindustanFebruary 11, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- अगर आपने कोई भी प्रॉपर्टी खरीदी है और आप तहसील में उसकी रजिस्‍ट्री करवाकर निश्चिंत हो गए हैं कि अब वह दुकान, प्‍लाट या मकान आपका हो गया है तो भूल कर रहे हैं. विक्रेता को पूरा पैसा देने और रजिस्‍ट्री कराने के बाद भी आप उस प्रॉपर्टी के पूरे मालिक नहीं बने हैं।
     
    अगर आपने रजिस्‍ट्री के बाद प्रॉपर्टी की म्‍यूटेशन यानी दाखिल-खारिज नहीं कराया है तो आप पचड़े में पड़ सकते हैं. म्‍यूटेशन नहीं कराने के कारण ही बहुत से संप‍त्ति विवाद होते हैं।

    आए दिन ऐसी खबरें आती रहती हैं कि किसी प्रॉपर्टी को किसी व्‍यक्ति ने 2 बार बेच दिया. या फिर बेचने वाले ने बेची गई संपत्ति की रजिस्‍ट्री खरीदार के नाम कराने के बाद भी जमीन पर लोन ले लिया. ऐसा इसलिए होता है, क्‍योंकि जमीन खरीदने वाले ने केवल रजिस्‍ट्री कराई होती है, उसने प्रॉपर्टी का दाखिल-खारिज या नामांतरण अपने नाम नहीं कराया होता है।

    रजिस्‍ट्री के बाद म्‍यूटेशन भी जरूरी

    भारतीय रजिस्‍ट्रेशन एक्‍ट कहता है कि 100 रुपये मूल्‍य से ज्‍यादा की किसी भी तरह की संपत्ति का अगर हस्‍तांतरण होता है तो यह लिखित में होगा. इसका रजिस्ट्रेशन सब-रजिस्‍ट्रार कार्यालय में करवाया जाता है. यह नियम पूरे देश में लागू है और इसे ही रजिस्ट्री कहा जाता है. लेकिन, आपको यह बात अच्‍छी तरह समझ लेनी चाहिए कि केवल रजिस्ट्री से ही आप जमीन, मकान या दुकान के पूर्ण मालिक नहीं हो जाते. रजिस्‍ट्री के बाद म्‍यूटेशन यानी दाखिल-खारिज कराना भी बहुत जरूरी है।

    रजिस्‍ट्री नहीं स्‍वामित्‍व का पूर्ण दस्‍तावेज

    रजिस्‍ट्री  केवल ऑनरशिप के ट्रांसफर का डॉक्‍यूमेंट है, स्‍वामित्‍व का नहीं. रजिस्‍ट्री कराने के बाद जब आप उस रजिस्‍ट्री के आधार पर दाखिल-खारिज करा लेते हैं, तब जाकर आप उस प्रॉपर्टी पूर्ण स्‍वामी बनते हैं. इसलिए कभी भी अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदते हैं, तो केवल रजिस्‍ट्री कराकर ही निश्चिंत न हो जाएं।

    रजिस्‍ट्री  के बाद जब दाखिल खारिज हो जाता है, तभी प्रॉपर्टी खरीदने वाले के पास संपत्ति से जुड़े सभी अधिकार आते हैं. दाखिल खारिज में दाखिल का मतलब है कि रजिस्‍ट्री के आधार पर उस संपत्ति के स्‍वामित्‍व के सरकारी रिकार्ड में आपका नाम शामिल हो जाता है. खारिज का मतलब है कि पुराने मालिक का नाम स्‍वामित्‍व के रिकार्ड से हटा दिया गया है।

    अगर आप भी कोई प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो आपको कुछ बेसिक बातों की जानकारी रखनी चाहिए और इसके साथ ही आपको सतर्क रहना चाहिए क्योंकि छोटी सी चौक भी आपका बड़ा नुक्सान करवा सकती है  

    Post Views: 0

    chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel Hindi khabar Hindi news hindinews If this work is not done after registration india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहर महीने सैलरी से कटता है PF तो आपको मिलेंगे ये फायदे…
    Next Article हमारा जनजातीय समाज हमारे देश के उज्जवल भविष्य की गारंटी है, झाबुआ में बोले पीएम मोदी, दी 370 पर की जड़ी बूटी…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    यहां से एक क्लिक में मिलेगा भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल मैच का टिकट, जानिए स्टेडियम में न ले जाएं ये 5 चीजें…

    March 6, 2026

    आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…

    March 6, 2026

    ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने दी इतने दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट…

    March 6, 2026

    आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • यहां से एक क्लिक में मिलेगा भारत-न्यूज़ीलैंड फाइनल मैच का टिकट, जानिए स्टेडियम में न ले जाएं ये 5 चीजें…
    • आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…
    • ईरान-अमेरिका जंग के बीच भारत को बड़ी राहत, ट्रंप ने दी इतने दिनों तक रूस से तेल खरीदने की छूट…
    • आजउत्तर भारत में गर्मी का टॉर्चर तो इन राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट, देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट…
    • खरमास की एंट्री इस तारीख से रुक जाएंगे मांगलिक कार्य, जानें ये नियम…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?