: प्लास्टिक की बोतलें सबसे कॉमन कंटेनर हैं जिनका इस्तेमाल हम पानी ले जाने और पीने के लिए करते हैं. हम अक्सर प्लास्टिक की क्वालिटी और नैनोप्लास्टिक से हमारे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों से अनजान रहते हैं.ग्लेशियर्स और नदियों से बहने वाला सदियों पुराना और शुद्ध पानी प्लास्टिक की बोतल में जमा होने के बाद काफी नुकसानदेह हो जाता है. प्लास्टिक के बोलत में पानी पीने के नुकसान
डॉ. मनन वोहरा (Manan Vora) ने कहा, “प्लास्टिक बोलत में मौजूद पानी काफी टॉक्सिक होता है, जिसमें नैनोप्लास्टिक्स पाए जाते हैं, जो कई ऑर्गन और इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इस समस्या से निपटने के लिए कई तरीके विकसित किए गए, फिर भी कोई भी पूरी तरह से सफल नहीं हुआ है. फिर भी आप कुछ एहतियात बरत सकते हैं.”
1. बासी पानी न पिएंअगर प्लास्टिक की बोतल में आपका पानी एक दिन से ज्यादा पुराना है, तो इससे बचना ही सबसे अच्छा है. बासी पानी हानिकारक पदार्थों के कंसंट्रेशन को बढ़ा सकता है, जिससे आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है.2. स्टील या कांच की बोतलें यूज करेंप्लास्टिक को स्टील या कांच से रिप्लेस करें. ये ऑप्शन हार्मफुल केमिकल्स का रिसाव नहीं करते हैं और लॉन्ग टर्म यूज के लिए सुरक्षित हैं.
