नई दिल्ली:- वृंदावन में भगवान कृष्ण और राधा रानी के कई मंदिर मौजूद हैं, जिन्हें लेकर अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसे में यदि आप भी वृंदावन घूमने का मन बना रहे हैं, तो वहां से लौटते समय अपने साथ वृंदावन की ये कुछ चीजें जरूर लाएं। ऐसा करने से आपको भगवान कृष्ण और राधा रानी की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वृंदावन से लौटते समय अपने साथ वृंदावन की मिट्टी अर्थात ब्रज की रज लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस मिट्टी को उस स्थान पर रख दें, जहां आप भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं, ऐसा करने से सभी प्रकार के दुख-दर्द दूर होते हैं।
आप ब्रज से लाई गई इस मिट्टी को एक लाल कपड़े में बांधकर अपने घर की तिजोरी में भी रख सकते हैं, इससे आपको धन लाभ देखने को मिलेगा। साथ ही इस रज से रोजाना तिलक की तरह अपने माथे पर लगाने से भगवान कृष्ण और राधा रानी की कृपा प्राप्त हो सकती है।
अपनी आप अपने भाग्य में वृद्धि करना चाहते हैं, तो इसके लिए वृंदावन से लौटते समय अपने साथ यमुना का जल लेकर आ सकते हैं। क्योंकि यह माना जाता है कि भगवान कृष्ण ने स्वयं यहां यमुना में कई लीलाएं की हैं। इस जल का छिड़काव अपने पूरे घर में करना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर बनी रहती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
