नई दिल्ली:– शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व का दौर जहां पूरे देश भर पर जारी हैं वहीं पर इस दौरान माता दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। बता दें, शारदीय नवरात्रि खत्म होते ही 10 वें दिन विजयदशमी यानी दशहरा पर्व मनाया जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत के इस त्यौहार को पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन रावण के पुतले का फूंकने का मतलब है कि मनुष्य को अपने भीतर मौजूद सभी बुराइयों को छोड़कर सही राह अपनानी चाहिए। दशहरा का धार्मिक ही नहीं, बल्कि वास्तु शास्त्र में भी विशेष महत्व माना गया है।
वास्तु-शास्त्र के अनुसार, आपको बता दें कि नवरात्रि में दशमी के दिन अगर घर में आपको दिख जाए बिच्छू तो मान्यता है कि आपकी किस्मत में चार चांद लग सकते हैं। आज आपको बताएंगे बिच्छू के बारे में जो होता तो बहुत जहरीला है लेकिन दशमी के दिन अगर ये दिख जाए तो इसके बहुत ही शुभ परिणाम देखने को मिलते हैं। इस कीड़े का दिखना मतलब मां लक्ष्मी का संकेत। तो चलिए जानते हैं घर में इस कीड़े का दिखना किस तरह आपके लिए कामयाबी के द्वार खोलता है।
दशहरा के दिन बिच्छू का दिखना है बड़ा शुभ!
आमतौर पर लोग बिच्छू को देखकर घबरा जाते हैं हालांकि, इसके पीछे शुभ संकेत छिपा हुआ है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आपको नवमी या दशमी के दिन घर में कहीं पर भी बिच्छू दिख जाए तो यह एक शुभ संकेत है।
कहा जाता है कि, दशमी के दिन बिच्छू के दिखने का मतलब है कि मां लक्ष्मी जल्द ही आप पर अपनी कृपा बरसाने वाली हैं और आपको धन लाभ होने वाला है।
दशमी यानि दशहरा के दिन घर में बिच्छू दिख जाएं तो घबराएं नहीं और न ही उसे कोई नुकसान पहुंचाएं। बल्कि उसके सामने हाथ जोड़े और मां लक्ष्मी को याद करें। इसके बाद बिच्छू को किसी सुरक्षित स्थान पर बिना नुकसान किए पहुंचा दें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दशमी के दिन घर में बिच्छू दिखाई देने का मतलब है कि आपके घर में धन की वर्षा होने वाली है। साथ ही नौकरी और व्यापार में भी लाभ होगा। आने वाले समय में आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी।
