नई दिल्ली :– नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने गाइडलाइन्स का एक नया सेट जारी किया है, जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होगा. इसके तहत बैंकों को डिस्कनेक्ट या सरेंडर किए गए नंबर यानी चर्न किए गए मोबाइल नंबर को हटाकर अपनी लिस्ट को रेग्युलरली अपडेट करना होगा. इस कदम का मकसद UPI नंबर बेस्ड UPI पेमेंट्स में यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करना है.
लेटेस्ट गाइडलाइन्स के अनुसार, बैंक और पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स (PSP) मोबाइल नंबर रिवोकेशन लिस्ट/डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेंगे और नियमित अंतराल पर कम से कम हर हफ्ते अपने डेटाबेस को अपडेट करेंगे. एनपीसीआई ने कहा कि रिसाइकल्ड मोबाइल नंबर की एक्टिविटी बैंक और PSP/TPAP डेटाबेस में सही ढंग से शो होने पर चर्न्ड मोबाइल नंबरों के चलते गलतियों की संभावना कम हो जाएगी.
ये हैं नई गाइडलाइन्स
गाइडलाइन्स में यह भी कहा गया है कि यूपीआई ऐप्स को यूपीआई नंबर जोड़ने या पोर्ट करने के लिए क्लियर ऑप्ट-आउट ऑप्शन (डिफॉल्ट रूप से चेक-आउट किया हुआ और यूजर को ऑप्ट-इन पर क्लिक करना होगा) के साथ यूजर की सहमति प्राप्त करनी होगी. यूपीआई ऐप को भ्रामक या फोर्सफुल मैसेज के बिना साफ कम्युनिकेशन सुनिश्चित करना चाहिए. किसी भी स्थिति में ट्रांजैक्शन के दौरान सहमति नहीं ली जाएगी.
यूपीआई नंबर के कम्युनिकेशन्स को सीडिंग या पोर्ट करने से मिसकम्युनिकेशन की संभावना खत्म हो जाएगी. उदाहरण के लिए – यूजर कोई भी एक्शन लिए बिना या मैपर में नंबर को सीड किए बिना यूपीआई का इस्तेमाल करके धन प्राप्त करना बंद कर देगा. एनपीसीआई ने कहा, “अगर एनपीसीआई मैपर का रिस्पांस टाइम जरूरत के अनुसार नहीं है, तो पीएसपी ऐप स्थानीय स्तर पर इस समस्या का समाधान कर सकता है, बशर्ते पीएसपी ऐप ऐसी घटनाओं की रिपोर्ट हर महीने एनपीसीआई को दे.
सर्कुलर में सभी सदस्यों को 31 मार्च 2025 से पहले इसका पालन करने की सलाह दी गई है.
बैंकों और यूपीआई ऐप्स को क्या करना होगा
सभी बैंकों और UPI सर्विस प्रोवाइडर्स को 31 मार्च, 2025 तक इन नए नियमों का पालन करना होगा. 1 अप्रैल, 2025 से उन्हें NPCI के साथ डिटेल्ड मंथली रिपोर्ट भी शेयर करनी होगी, जिसमें शामिल हैं:
- मोबाइल नंबरों से लिंक कुल UPI IDs
- हर महीने एक्टिव यूनिक यूजर्स
- अपडेटेड मोबाइल नंबर सिस्टम का इस्तेमाल करके किए गए ट्रांजैक्शन की संख्या
- स्थानीय रूप से हल किए गए UPI नंबर-बेस्ड ट्रांजैक्शंस
बैंकों की ओर से मोबाइल नंबर रिकॉर्ड को हर हफ्ते अपडेट करने से असफल या गलत जगह किए गए ट्रांजैक्शंस का रिस्क काफी कम हो जाने की उम्मीद है.
